शाश्वत सिंह ने बताया कि इस समय टीकमगढ़ लोकसभा में भाजपा के ही सांसद हैं विधानसभा में भी भाजपा के विधायक हैं, केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। भाजपा जनप्रतिनिधियों के लिए टीकमगढ़ जिले को विकास की राह पर लाने का यह एक अभूतपूर्व मौका है। व्यापारियों को इस अभियान से जोडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही मंगलवार के दिन मेडीकल कॉलेज के लिए एक पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिसमें व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेडीकल कॉलेज टीकमगढ़ में खोले जाने के लिए दो दर्जन से अधिक संगठन एकजुट हैं और सभी आपसी मतभेद और प्रतिस्पर्धा भुलाकर इस मांग के लिए एकजुट होकर कार्य करें। जिसमें व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेडीकल कॉलेज टीकमगढ़ में खोले जाने के लिए दो दर्जन से अधिक संगठन एकजुट हैं और सभी आपसी मतभेद और प्रतिस्पर्धा भुलाकर इस मांग के लिए एकजुट होकर कार्य करें।इस अवसर रिंकू भदौरा, मनु जैन, देवेन्द्र भास्कर, स्वप्रिल मिश्रा, जुबेर खान, जावेद खान सहित कई लोग मौजूद रहे।