
घायल बच्चा।
दूसरे दिन भी वन विभाग ने नहीं पकड़े बंदर, घायलों का अस्पताल में कराया जा रहा उपचार
टीकमगढ़. जतारा नगर में हर वर्ष बंदरों का आतंक बना रहता है और हर बार स्थानीय लोगों को काट लेते है। जिससे वह घायल हो जाते है। रविवार की शाम और सोमवार की सुबह भी बंदरों ने मकानों के ऊपर जाकर लोगों को काट लिया है। घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। वन विभाग, नगरपरिषद के अधिकारी ने बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर वार्ड 8 के निवासी रानू प्रजापति की 8 बर्षीय बेटी योजल प्रजापति को काट लिया है। वार्ड 11 चौबयाना मोहल्ला में रहने वाली रूपा गुप्ता, पुरुषोत्तम सोनी के घर में जाकर बंदर ने उनकी पत्नी को काट लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया है। बताया गया कि बंदर ने कई लोगों को अपना निशाना बना लिया है। वन विभाग और प्रशासन बंदर के आतंक से अनजान बना हुआ है। लोग डरे है कि पता नहीं कब बंदर उनको काट कर घायल कर दे। स्थानीय लोग दहशत में है। नगर वासियों ने प्रशासन से बंदर को पकड़वाने की अपील की है।
इनका कहना
नगर वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। पिछली बार भी हम लोगों ने ही मिलकर बंदर को पकड़वाया था। आज ही वन विभाग के अधिकारियों से बात करते है। जल्दी ही बंदर को पकड़वाकर बाहर भिजवा दिया जाएगा
रामजी नायक अध्यक्ष नगर परिषद जतारा।
नगरीय क्षेत्र में यह जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है, हमसे जो सहयोग मांगा जाएगा हम सहयोग करने के लिए तैयार है। बाहर से टीम भी बुलवा देंगे, फि लहाल जिनको काटा है वह लोग अपना इलाज जरूर करवाए।
डॉ. शिशुपाल अहिरवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा।
वन विभाग और एसडीएम को पत्र के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। बंदरों को पकड़वाने का सहयोग मांगा जाएगा। जिससे स्थानीय लोग उनका शिकार नहीं हो पाए।
रामस्वरूप पटेरिया, सीएमओ नगरपरिषद जतारा।
Published on:
03 Sept 2024 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
