
अयोध्या के लिए हुए रवाना
फूल मालाओं से किया स्वागत, 12 दिनों में पहुंचेगी यात्रा
टीकमगढ़. भगवान श्री राम लाल की जन्म भूमि अयोध्या धाम के लिए सैकड़ो रामभक्त अयोध्या धाम अवध नगरी के लिए पैदल रवाना हो गए है। इनकी यात्रा १२ दिनों में पहुंचेगी। यह यात्रा हर वर्ष १५ से अधिक गांव के लोगों द्वारा निकाली जाती है। यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत कनेरा में फूल मालाओं से किया गया। अध्योध्या तक सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हो जाएंगे।
श्री राम धुन प्रभात फेरी कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह परिहार ने बताया कि अयोध्या रवाना होने के पहले गांव में बड़ी देवी माता मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। गांव में यात्रियों का जगह जगह फू ल मालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा रवाना होने से पहले स्थानीय लोगों ने फू ल माला पहनाई और अवध धाम के लिए रवाना किया गया। यह यात्रा बीते कई वर्षों से चैत्र नवरात्रि में आयोजित होने वाले श्री राम जन्म महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया जाता है। यात्रा के प्रभारी नारायण सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 190 राम भक्तों का जत्था रवाना हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बड़ी खुशी की बात है कि बीते कई वर्षों से भगवान श्री राम लाल की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए बम्होरीकलां और आसपास के ग्रामीण अंचलों से सैकड़ो राम भक्त पैदल यात्रा कर अयोध्या धाम जा रहे है। इसके अलावा इस क्षेत्र से ट्रेन और बसों के माध्यम से भी यात्री जाते है, सनातन धर्म और हिंदू परंपराओं के अनुसार यहां के ग्रामीण भगवान श्री राम की नगरी पैदल जाते है।
श्री राम धुन प्रभात फेरी कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यह परंपरा बीते 50 साल से चली आ रही है। प्रति वर्ष होली के बाद राम भक्त पैदल अयोध्या धाम के लिए जाते है और १२ दिनों में पहुंचते है और 9 दिन तक अयोध्या धाम में रहकर भगवान श्री राम की दर्शन कर वहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते है। इस दौरान नारायण सिंह सोलंकी, मुकेश तिवारी, सुनील खटीक, रोहित चौरसिया, कृष्णकांत बादल, भूपेंद्र सिंह परिहार, पुष्पेंद्र सिंह परिहार रहे।
Published on:
19 Mar 2025 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
