११७० वर्ग किमी वाले जिले की १२७ ग्राम पंचायतो की जानकारी के साथ पृथ्वीपुर,निवाडी और ओरछा की जानकारी समाहित की गई है। इसमें मुख्य रूप से ओरछा और गढकुडार के पर्यटन को शामिल किया गया है। इस नई व्यवस्था में न केवल जिले का भौगोलिक ज्ञान होगा,बल्कि उस जिले में किस तरह का व्यापार है,किस तरह का पर्यटन है । बेवसाइट को लेकर सबसे अहम बात है कि इसे दृष्टिबाधित यूजर्स भी पढ़ सकेगें,इसके साथ ही जैसा देश वैसी भाषा की तर्ज पर सभी भाषाओ में पढ़ा जा सकेगा।