18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की सड़कों पर छाया अंधेरा, अंधेरे में कोई बारदात नहीं हो जाए

शहर के कई क्षेत्रों में एलइडी और बल्व खराब है। जिसकी वजह से मोहल्लों और सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। जबकि कई स्थानों पर नई लाइटों को लगाया गया था। लेकिन वह भी खराब हो गई है।

2 min read
Google source verification
No effort is being made by the municipality to light up

No effort is being made by the municipality to light up

टीकमगढ़. शहर के कई क्षेत्रों में एलइडी और बल्व खराब है। जिसकी वजह से मोहल्लों और सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। जबकि कई स्थानों पर नई लाइटों को लगाया गया था। लेकिन वह भी खराब हो गई है। नगरपालिका को कई बार उजाला करने के लिए शिकायतें मौखिक और लिखित दर्ज कराई गई। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इस स्थिति को पत्रिका ने बुधवार और गुरुवार की रात में देखा तो मुख्य सड़कों को छोड़ सभी सड़कों और मोहल्लों में अंधेरा पसरा हुआ था।
पत्रिका ने बुधवार और गुरुवार की रात 9 बजे से रात १२ बजे तक शहर के विभिन्न चौक चौराहा और गलियों में उजाला की स्थिति को देखा तो मुख्य सड़कों को छोड़ मोहल्ला और गांवों की ओर जाने वाली सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ था। उसी अंधेरे में कई स्थानों पर लोग खड़े दिखाई दिए। जहां दुकानदारों के साथ रहवासियों को डर सता रहा है। उजाले को लेकर शहर की स्थिति कुछ दिनों से बिगड़ गई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा शिकायतें भी की गई है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना था कि गर्मियों के मौसम में सड़क की लाइटें खराब होने से चोरी एवं आपराधिक घटनाएं होने की आशंक बनी रहती है। शिकायत जाती है तो रटा रटाया जवाब मिलता है। शीघ्र की ठीक कराकर चालू कराया जाएगा। उसके बाद अधिकारियों को फोन लगााया जाता है। लेकिन फोन रिसीव नहीं होता है।
इन स्थानों पर पसरा अंधेरा
शहर का स्टेट बैंक चौराहा, रतन चौराहा, जवाहर चौराहा, नगरपालिका क्षेत्र गंगा सेतु से लेकर पुरानी टेहरी, पुरानी टेहरी से पपौरा चौराहा, झडा बीडी मोहल्ला से बौरी दरवाजा और नरैया मोहल्ला, रौरइया दरवाजा से कृषि उपज मंडी, कन्या विद्यालय से नूतन विहार कॉलोनी, कुंवरपुरा रोड़ से मंडी तक, चकरा रोड से बैकुण्ठी तक अंधेरा दिखाई दिया है। इसके साथ ही अन्य कॉलोनियों में अंधेरा छाया हुआ है।

इस सड़कों पर दिखाई उजाला
जिला न्यायालय से लेकर अस्पताल तक, अम्बेडकर चौराहा से बस स्टैंड तक, कुण्डेश्वर रोड, ऊपर की सड़क, गांधी चौराहा, अम्बेडकर, जय स्तम्भ चौराहा, सिंधी धर्मशाला, रौराइया दरवाजा, राजमहल, कटरा बाजार, सिविल लाइन, नजरबाग, राजेंद्र पार्क के साथ अन्य मुख्य सड़कों पर उजाला बनाया गया है।
सड़कों पर अंधेर रहने से जल्दी बंद हो जाती है दुकाने
गांव की ओर जाने वाली ढोंगा रोड़, कुंवर रोड़, कचरा रोड़, खुशीपुरा रोड़, पुरानी टेहरी रोड़, नारगुडा रोड़, लखौरा रोड़ के साथ अन्य सड़कों पर एलइडी और बल्व नहीं होने के कारण अंधेरा छा जाता है। जिसके कारण बाजार करने वाले लोगों का आवागमन जल्दी बंद हो जाता है। देरी से आने वाले लोगो को डर सताने लगता है। स्थानीय लोगों का कहना था कि कई दिनों से इस सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। उजाला कराने के लिए प्रयास भी किए गए। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। मामले को लेकर नगरपालिका सीएमओ को तीन बार फोन लगाया गया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ है।

इनका कहना
जहां अंधेरा है, वहां का निरीक्षण किया जाएगा। उन स्थानों को चिन्हित करके उजाले के लिए लाइटें लगाई जाएगी। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर टीकमगढ़।