24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओरछा महोत्सव: 26 से होगा दो दिवसीय महोत्सव का आगाज

कंचना घाट पर कबीर के पदों से उठेगा महोत्सव का पर्दा

2 min read
Google source verification
Orchha Festival: A two-day festival will begin from 26

Orchha Festival: A two-day festival will begin from 26

टीकमगढ़/ओरछा. दो साल बाद फिर से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा ओरछा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार यह आयोजन दो दिन का होगा। इसका शुभारंभ कंचना घाट से किया जाएगा। वहीं जहांगीर महल की दीवारों पर इस बार भी भगवान श्रीराम के ओरछा आगमन की कथा को थ्री डी मैपिंग से दिखाया जाएगा। इस आयोजन के शुभारंभ अवसर पर सीएम के आने की बात कहीं जा रही है।


पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा इस बार दो दिवसीय ओरछा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 26 एवं 27 मार्च को होगा। 2020 में पहली बार हुए तीन दिवसीय नमस्ते ओरछा महोत्सव की तर्ज पर होने वाले इस आयोजन को दो दिन का रखा गया है और कुछ कार्यक्रमों में कटौती की गई है। लेकिन पर्यटन को बढ़ावा देने एवं बुंदेली को प्रमोट करने के लिए इस आयोजन में तमाम कार्यक्रम रखे गए है।

ऐसे होगा आयोजन
फजल किदवई ने बताया कि इस बार 26 मार्च की शाम को बेतवा नदी के कंचना घाट पर इस आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें फोक गायक कालूराम बामनिया कबीर को गाएंगे। इसके साथ ही क्लासिक सिंगर विद्या शाह की प्रस्तुती होगी और महाआरती के साथ पहले दिन के कार्यक्रमों को विराम दिया जाएगा। वहीं 26 मार्च को ही दोपहर से कंचना घाट पर जहां फूड क्रॉफ्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं बेतवा रिट्रीट के सामने घाट पर हैंडी क्रॉफ्ट की प्रदर्शनी लगेगी। फूड क्रॉफ्ट में स्थानीय लोगों को बुंदेली व्यंजन लगाने स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं 27 मार्च की शाम को कंचना घाट पर ही क्लासिक सिंगर सोनम कालरा एवं कबीर कैफे के कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। इसके साथ ही सुबह से यहां पर आने वाले अतिथियों एवं पर्यटकों के लिए साइकलिंग, योगा, राफटिंग एवं विजेल टूर का प्रोग्राम होगा।


जहांगीर महल में थ्री डी मैपिंग
फजल किदवई ने बताया कि 26 मार्च को कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथियों के लिए जहांगीर महल की दीवारों पर थ्री डी मैपिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम के ओरछा आगमन की कथा को प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें केवल अतिथियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं 27 मार्च को भी इसकी प्रस्तुती दी जाएगी और आम लोगों के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को यहां पर तीन बार इसकी प्रस्तुती दी जाएगी, ताकि हर कोई इसका आनंद उठा सकें। विदित हो कि नमस्तें ओरछा महोत्सव का शुभारंभ भी इसी से किया गया था।