13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीकमगढ़ में 22 से शुरू होगा पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव, मुनि समयसागर का मिलेगा सानिध्य

आगामी 22 से 28 जनवरी तक स्थानीय ढोंगा ग्राउंड पर होने वाले पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव को लेकर आज आयोजन समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
gajarath

gajarath

टीकमगढ़.आगामी 22 से 28 जनवरी तक स्थानीय ढोंगा ग्राउंड पर होने वाले पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव को लेकर आज आयोजन समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन की भव्यता एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के महामंत्री अनिल भदौरा, मुख्य संयोजक बाबा नायक, अध्यक्ष अखिलेश सतभैया, मंदिर समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, सुनील भाईजी, रूपचंद्र जैन, प्रदीप भदौरा ने बातया कि इस आयोजन की शुुरूआत 22 जनवरी को घटयात्रा, ध्वजारोहण के साथ होगी। 23 जनवरी को नित्यमह पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, यागमंडल विधान, गर्भकल्याणक पूर्व की क्रियाएं, 24 जनवरी को गर्भकल्याणक, सोलह सपने, माता की गोद भराई, 25 जनवरी को जन्म कल्याणक के साथ शोभायात्रा ढोंगा मैदान से पूरे शहर में निकाली जाएगी, रात में पालना एवं बाल क्रीड़ा, 26 जनवरी को तप कल्याणक की क्रियाएं, दोपहर में राज्य अभिषेक, रात में महाराज भरत के राज दरबार का आयोजन, 27 जनवरी को ज्ञान कल्याणक, 28 जनवरी को मोक्ष कल्याणक के साथ सप्त गज रथ परिक्रमा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस आयोजन में स्वर्ण रथ, रजत रथ एवं पीतल रथ आकर्षण का केन्द्र होंगे। यह आयोजन वैद्य के मंदिर में चौबीसी स्थापना को लेकर किया जा रहा है। कार्यक्रम समय सागर महाराज के सानिध्य में होगा।

इस कार्यक्रम में प्रतिदिन 25 से 30 हजार, जन्मकल्याणक के दिन 50 हजार तथा गजरथ फेरी के दौरान एक लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन में स्वर्ण रथ, रजत रथ एवं पीतल रथ आकर्षण का केन्द्र होंगे। यह आयोजन वैद्य के मंदिर में चौबीसी स्थापना को लेकर किया जा रहा है। कार्यक्रम समय सागर महाराज के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह, गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह, जयंत मलैया, शरद जैन, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती , केन्द्रीय राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर रानू बजाज, संजीव, नंदन जैन, पीसी जैन, गजेन्द्र चौधरी, सुनील होण्डा, नवनीत वैद्य सहित कई लोग मौजूद रहे।