
नए बस स्टैंड पर पहुंचाई गई यात्री बसें।
गांधी जयंती पर फिर से बसों को रोकने पहुंचाया, सोशल मीडिया पर छिडी बहस, अब कब तक चलेंगे बस स्टैंड से वाहन
टीकमगढ़.पृथ्वीपुर प्रशासन ने बुधवार गांधी जयंती के अवसर पर पृथ्वीपुर के नए बस स्टैंड को चालू कराया है। टीकमगढ़ और झांसी के साथ अन्य स्थानों से आने वाली यात्री बसों को टेहरका रोड पर पहुंचाया जा रहा है। बस स्टैंड को पहली बार चालू नहीं कराया जा रहा है, यह प्रयास पांचवी बार किया गया है। लेकिन बस मालिकों की मनमानी और जिम्मेदारों की चुप्पी से लोगों को रोजगार नहीं मिल पाया है। जिसके कारण १८ वर्षों से यहां की दुकानें खाली पड़ी है। हालांकि अब प्रशासन के सख्त रवैया से बस स्टैंड का शुभारंभ किया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ५ अक्टूबर २००६ में पृथ्वीपुर बस स्टैंड टेहरका रोड बस स्टैंड का निर्माण हुआ था। उसका शिलान्यास तत्कालीन केंद्रीय मंत्री क्रांति लाल भूरिया और तत्कालीन विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर ने किया था। जिसमें १० दुकानों का निर्माण हुआ था। सभी दुकानों को वर्ष २०१९ में नीलाम किया गया था और लोगों ने रोजगार के उद्देश्य से खरीद लिया था। वह दुकानें आज भी खाली पड़ी है। अब फिर से २ अक्टूबर २०२४ को नया बस स्टैंड का शुभारंभ किया गया है। सभी सडक़ों से आने वाले वाहनों को टेहरका रोड पर पहुंचाया गया है।
पांचवी बार पहुंचा बस स्टैंड
वर्ष २०००६ से अब तक पांचवीं बार बस स्टैंड पर बसों को पहुंचाया गया है। दो से तीन तक बसों का संचालन बस स्टैंड से होता है। फिर झांसी हाइवे पर खड़ी हो जाती है। यहीं से पुन: बस स्टैंड संचालित होने लगता है। इससे शासन की राशि का नुकसान होता है और यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिडी हुई है। लोगों द्वारा कहा जाता रहा कि कब तक बस स्टैंड से चालू होती है।
लोगों को मिलेगा रोजगार
लोगों ने बताया कि टेहरका रोड पर बस स्टैंड बना है। रोजगार के लिए नपा ने १० दुकानें निर्माण की थी, इस समय ३० से अधिक दुकानें निर्माण हो चुकी है। बस स्टैंड यही से चलता है, सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। जिसमें ऑटो संचालक, नाश्ता दुकानदार, कपडा दुकानदार, सब्जी दुकानदारों के साथ अन्य को लाभ मिलेगा।
इनका कहना
बस स्टैंड को हर बार गांधी जयंती पर चालू किया जाता है। उसके बाद कुछ ही दिनों में बंद कर दिया जाता है। यात्रियों को बैठने की सुविधाएं मिले। तब जाकर बस स्टैंड संचालित हो सकता है।
निर्मल सूत्रकार, पार्र्र्षद प्रतिनिधि वार्ड ४ नगरपरिषद पृथ्वीपुर।
बुधवार को बस स्टैंड का शुभारंभ किया गया है। यहां पर ऑटो के साथ अन्य वाहनों को पहुंचाया गया है। जहां पर बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद है।
कृपाल सिंह ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड १५ नगरपरिषद पृथ्वीपुर।
कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर नए बस स्टैंड पर बसों को पहुंचाया गया है। वहां पर यात्रियों के लिए बैठने, पानी और ऑटो की व्यवस्था की गई है। अब यहां का बस स्टैंड हमेशा चालू रहेगा।
आरएस अवस्थी, सीएमओ नगरपरिषद पृथ्वीपुर।
Published on:
03 Oct 2024 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
