
Patwaris' survey report sent to Relief Fund Bhopal
टीकमगढ़. जिले में बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी और बिछी फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें खासकर गेहूं के अनाज की चमक चली गई है। जो भू-अभिलेख विभाग ने सर्वे रिपोर्ट पेश की और ५ से १५ फीसदी नुकसान होने की बात कही है। जिसमें ६००० हजार किसानों के १५५०० हेक्टेयर भूमि का सर्वे किया गया है। जिसकी रिपोर्ट राहत कोष भोपाल भेजी गई है। हालांकि इस नुकसान का मुआवजा मिलना संभव नहीं है।
जिले में ७०० गांव से अधिक है। जिसका क्षेत्रफल ३ लाख २२ हजार २५७ है। इस वर्ष का बोनी रकवा २ लाख २२ हजार ६५५ था। १५ दिन पहले मौसम में बदलाव आया था। खेतों में खड़ी सरसों, चना, मटर और गेहूं की फसल बिछ गई थी। बल्देवगढ़ और बड़ागांव साथ अन्य स्थानों पर ओलों का बारिश हुई थी। जिसमें किसानों ने काफी नुकसान बताया था। शासन के निर्देश पर एसडीएम क्षेत्र में आरआई और पटवारियों की टीम द्वारा सर्वे किया गया था। जहां सर्वे ५ से १५ फीसदी नुकसान बताया है। वहीं कई स्थानों पर कोई नुकसान नहीं बताया है।
६००० किसानों की फसलों को हुआ नुकसान
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को नुकसान हुआ था। जिसमें राजस्व विभाग और कृषि विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया गया था। जिसमें ६ हजार किसानों की १५ हजार ५०० हेक्टेयर भूमि का सर्वे किया गया है। जिसकी रिपोर्ट राजस्व विभाग ने भू अभिलेख विभाग को सौंप दी है।
मौसम ने बिगाड़ दिया किसानों का गणित
इस वर्ष प्राकृतिक आपदा संकट से छूटकारा मिलने वाला था। फसलों के अंतिम समय में आसमानी आफत ने बारिश के साथ ओलों की बरसात कर दी। जिसमें कई हेक्टेयर की फसले टूट गई और कई हेक्टेयर की फसलों के अनाज की चमक चली गई। जिसके कारण किसानों का गणित बिगड़ गया है। हालांकि किसानों ने कटाई शुरू कर दी है।
फैक्ट फाइल
७००- जिले में गांव
६०००- किसानों की जमीनों का हुआ सर्वे
१५५००- हेक्टेयर में ५ से १५ फीसदी नुकसान
इनका कहना
जिले में पटवारियों द्वारा सर्वे किया गया है। उसकी रिपोर्ट भू अभिलेख कार्यालय में भेजी गई है। उनके द्वारा पूरी जानकारी राहत कोष भोपाल के लिए भेजी है। बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान तो हुआ है। जिसक ी रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय में भेजी गई है।
सीताराम कोठारी, जिला खाद्य अधिकारी टीकमगढ़।
जिले में ५ से १५ फीसदी तक नुकसान हुआ है। जो शासन के नियमों में नुकसान नहीं है। उसकी पूरी जानकारी राहत कोष भोपाल भेज चुके है।
एमएल जैन, भूअभिलेख अधिकारी टीकमगढ़।
Published on:
31 Mar 2023 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
