
पोस्ट ऑफिस कार्यालय के द्वारा आधार कार्ड के लिए लगी लाइन
कोई एक सप्ताह से तो कोई दस दिनों से काट रहा चक्कर, आधार केंद्रों की संख्या कम होने से आ रही परेशानियां
टीकमगढ़. स्कूलों में छात्रों की आपार आईडी और प्रधानमंत्री आवास सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। इसमें कई बच्चों की जन्मतिथि तो कई की जाति के साथ महिलाओं के आधार अपडेट होना है। इसके लिए आमजन आधार केंद्र के चक्कर काट रहे है। लेकिन केंद्रों पर आधार कार्डों का सुधार आसानी नहीं हो पा रहा है। इसके लिए सुबह पांच बजे से लाइन में खडा होना पड़ रहा है। तब तक जाकर नंबर लग पा रहा है।
जिले के आधार केंद्रों में सुधार और नए तरीके से स्थापित करने के लिए बंद कर दिए गए थे। कुछ ही केंद्र चालू किए है और इसी समय आपार आईडी और प्रधानमंत्री आवास सर्वे कार्य शुरू हुआ। इस कार्य से आधार कार्ड में अपडेशन और सुधार मांगा गया। इस कारण से केंद्रों पर भीड़ देखी गई। जिसके कारण संचालक मनमर्जी से केंद्रों को संचालित कर रहे है। जिसमें से ज्यादा परेशानी आमजनों को पोस्टऑफिस के केंद्र पर देखने को मिल रही है।
आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार के लिए दो सप्ताह से पोस्टऑफिस केंद्र के चक्कर काट रहा हूं। इसके बावजूद नंबर नहीं लग रहा था और स्कूल के शिक्षक आपार आईडी क लिए बार-बार कह रहे थे। गुरुवार की सुबह ५ बजे पोस्टऑफिस आ गया था। तभी से मुख्य द्वार के पास खड़ा हूं। नंबर भी पहला लगेगा।
रामलाल कुशवाहा, बनयानी गांव।
एक सप्ताह से आधार केंद्रों के चक्कर काट रहा हूं। केंद्र संचालक सुनने को तैयार नहीं थे। आज सुबह ५:३० बजे आ गया था। लाइन में तीसरे नंबर पर खड़ा हूं। अब आज आधार कार्ड सुधार की संभावना दिखाई दे रही है।
अब्बू केवट, नादिया गांव।
आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए २० किमी से प्रतिदिन आ रहा हूं। छह दिनों में दोनों ओर ऑटो किराया ३६० रुपए किराया और ५० रुपए दिन नास्ता खर्च हो गया है। ६६० रुपए खर्च होने के बाद भी नंबर नहीं लगा। यहां पर कोई भी अधिकारी समस्या सुनने को तैयार नहीं है।
नीलेश लोधी, नैनवारी गांव।
जिला प्रशासन नगरीय क्षेत्र में ही आधार केंद्र खोले है। अगर यही आधार केंद्र बड़ागांव धसान, बल्देवगढ़, खरगापुर, पलेरा, जतारा, कारी के साथ बड़े गांवों में आधार केंद्र खोल दिए जाए तो लोगों को परेशानी नहीं होगी, लेकिन प्रशासन आमजनों की समस्याओं को सुन नहीं रहा है।
रामकिशोर कुशवाहा, गोपालपुरा गांव।
Published on:
14 Feb 2025 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
