
पानी की टंकी
ग्रामीणों की प्यास बुझाने तीन किमी से ला रहे पानी, सात दिवस में टंकी चालू नहीं हुई करेंगे भूख हड़ताल
टीकमगढ़. जतारा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मस्तापुर में चार साल पहले जन जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन विस्तार और पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन यह आज तक चालू नहीं हो पाई है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को दी शिकायत में कहा कि अगर सात दिवस में पानी टंकी को चालू नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएगी।
वार्ड ५ के जनपद पंचायत सदस्य दिग्यविजय सिंह राजपूत, जितेंद्र जैन, जगदीश लोधी, रोहित लोधी, नंबू केवट, मंगल लोधी, विजय लोधी, आलोक जैन, पुष्पेंद्र अहिरवार, पंचम सौर ने बताया कि जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र में गर्मियों के समय पेयजल गहरा जाता है। पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों को नदी और कुओं का सहारा लेना पड़ता है। हैंडपंप पूरी तरह से सूख जाते है। ग्रामीणों को घर-घर पानी सप्लाई करने के लिए जल जीवन मिशन योजना से पाइप लाइन का विस्तार और टंकी निर्माण किया गया। लेकिन पेयजल सप्लाई नहीं हो पाया है।
जबकि मामले की शिकायत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत और पीएचई विभाग को दे चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। पेयजल पूर्ति के लिए कलेक्टर को शिकायत दी है। शिकायत में कहा कि गांव की पेयजल व्यवस्था का समाधान सात दिनों में नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा भूख हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी।
Published on:
16 Mar 2025 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
