
Police starts investigation
टीकमगढ़.पलेरा नगर के गंज मोहल्ला में सुबह ५.३० बजे नाली में बाइक के साथ गिरने से व्यापारी की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मोहल्ले वालों ने परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार निवाड़ी में बद्री की मौसी के यहां गमी हो गई थी। वहां जाने के लिए बुधवार की सुबह ५.३० बजे बद्री प्रसाद पुत्र हरीराम दमेले ४६ वर्ष गंज मोहल्ला में निवास कर रही दूसरी मौसी के घर उनके परिजनों को लेने जा रहा था। बाइक भी धीमी गति से चला रहा था। अचनाक वह बाइक के साथ नगर परिषद की गहरी नाली में गिर गया। नाली इतनी गहरी थी कि बद्री नाली में से बाहर नहीं निकल पाया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मोहल्ले वालों ने देखा तो सड़क की नाली में बद्री मृत और बाइक पड़ी हुई थी। घटना की सूचना रहवासियों ने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके का पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में कर लिया। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
ड्रिपरेशन में था बद्री
विगत दिनों बेडरी गांव में बद्री का विवाद हो गया था। मामले में बद्री के खिलाफ बेडरी के निवासियों ने हरीजन एक्ट का मामला दर्ज था। जमानत न होने के कारण वह अंधेरे में ही निवाड़ी जा रहा था। पुलिस थाना में मामला दर्ज होने के कारण बद्री कई दिनों से ड्रिपरेशन था।
नाली में गिरते ही युवक की मौत
वार्ड ३ के गंज मोहल्ला में बुधवार की सुबह बद्री उठकर निवाड़ी के लिए रवाना हो गया था। मामला दर्ज होने के कारण वह कुछ दिनों से चिंतित था। रोज की तरह धीमी रफ्तार से वह अपनी दूसरी मौसी के यहा उनके परिजन को लेने जा रहा था। अचानक उसकी बाइक नगरपरिषद की गहरी नाली की ओर चली गई। बाइक से गिरने के कारण उसे चोटे आने की बात की जा रही है। जिसके कारण वह नाली में से बाहर नहीं निकल सका। जिसके कारण नाली में गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई।
नहीं ढंकी थी नाली
नगरपरिषद पलेरा में गहरी नाली तो बनाई गई है। लेकिन उसे ढंकने के लिए नपा द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए है। जिसके कारण पहले भी कई प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी है।
Published on:
28 Mar 2019 08:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
