टीकमगढ़. आयुष्मान भारत निरामय योजना से ७० प्लस सीनियर सिटीजन के आयुष्मान कार्ड मंगलवार तक ११ हजार पार हो गए है। इनके चेहरा, फ्रिंगर प्रिंट और ओटीपी में सबसे अधिक समस्या आ रही है। इस कारण से टीकमगढ़ जिला एक चौथाई पर पहुंच पाया है। वहीं मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में अधिकारियों ने ड्यूटी देना शुरू कर दिया है। जिसके कारण सीनियर सिटीजन के आयुष्मान कार्ड बनने की रफ्तार धीमी पड़ गई है।