7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरक्षित नहीं बल्देवगढ़ जनपद पंचायत का रिकॉर्ड कक्ष

बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यो का पुराना रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं है। वह टूटी खिड़कियोंं के बाहर दिखाई दे रहा है। बारिश और तेज धूप की गर्मी से फाइलों में लिखी लाइनों का नामों निशान गायब हो रहा है।

2 min read
Google source verification
 Rain water and sunlight getting spoiled due to broken windows

Rain water and sunlight getting spoiled due to broken windows

टीकमगढ़. बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यो का पुराना रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं है। वह टूटी खिड़कियोंं के बाहर दिखाई दे रहा है। बारिश और तेज धूप की गर्मी से फाइलों में लिखी लाइनों का नामों निशान गायब हो रहा है। यह चार वर्षाे से चला आ रहा है। जिस पर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है।
ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निर्माण कार्यो की हजारों फाइलों को जनपद पंचायत कार्यालय में जमा की गई है। काम पूर्ण होने के बाद उन्हें स्टोर रुम में रखा गया है। लेकिन वह फाइलें स्टॉर रुम में सुरक्षित नहीं है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनकी गठइयां बनाकर अलमारियों और खिड़कियों में रख दी है। उसके बाद उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। अब वह रिकॉर्ड खिड़कियों के बाहर दिखाई दे रहा है। जो खराब होता जा रहा है।


चार वर्ष से टूटी पड़ी खिड़कियां
जनपद पंचायत के कर्मचारियों का कहना था कि जनपद पंचायत के पीछे वाले कक्ष में पुराना रिकॉर्ड रखा हुआ है। उस रिकॉर्ड में पुराने निर्माण कार्यो के साथ विभिन्न योजनाओं के दस्तावेज बंधे हुए है। पीछे की ओर से असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरों से खिड़कियों के कांचों को तोड़ दिया है। जिसके कारण वह रिकॉर्ड बाहर निकाल आया है।
बारिश और धूूप में हो रहा खराब
विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि जनपद पंचायत में रखा रिकॉर्ड बहुत कीमती है। कार्यालय के पीछे से खिड़कियों के कांच तोड़ दिए गए है। जिसके कारण वह बाहर निकला हुआ है। उसी रिकॉर्ड पर बारिश का पानी और तेज धूप का सीधा असर पड़ रहा है। गठइयों में बंधी फाइलों के पन्नों के अक्षर गायब हो गए है। यहां तक कुछ फाइलों की खत्म होने की संभावना बनी हुई है। उनकी सुरक्षा करने के लिए बैठकों में चर्चा की गई। उसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा रिकॉर्ड की सुरक्षा करने के लिए कोई पहल नहीं की गई है।
कबाड की तरह रखे दस्तावेज
रिकॉर्ड को रखने के लिए जनपद पंचायत में कोई अच्छी और सुरक्षित जगह नहीं है। पीछे के क क्ष में कबाड़ की तरह फाइलें फैली हुई है। उसमें साफ-सफाई भी नाम मात्र के लिए हो रही है।चूजों के कूतरने, पानी , मकडियों के जाल के साथ अन्य से दस्तावेज नष्ट होते जा रहे है। इस अव्यवस्था से वहां का बुरा हाल है।
इनका कहना
यह विभाग के लिए गंभीर समस्या है। खिड़कियों का सुधार करवाने और रिकॉर्ड की सुरक्षा के लिए चर्चा भी की गई है। जल्द ही सुधार किया जाएगा। वहां पर टीन शेड़ भी बनाया जाएगा। जिससे रिकॉर्ड सुरक्षित बना रहे।
प्रभातराज घनघोरिया सीइओ जनपद पंचायत बल्देवगढ़।