23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धीमा चल रहा समग्र पोर्टल, प्रमाण पत्र के लिए आमजन लगा रहे चक्कर

लोकसेवा केंद्र टीकमगढ़

less than 1 minute read
Google source verification
लोकसेवा केंद्र टीकमगढ़

लोकसेवा केंद्र टीकमगढ़

4 फरवरी से 10 फरवरी तक सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए किया जाएगा 2.0 पोर्टल बंद

टीकमगढ़. जिले के लोकसेवा केंद्रों का समग्र पोर्टल और सर्वर धीमा चलने लगा है। इससे केंद्रों पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों की भीड़ लगने लगी है। इस समस्या से हितग्राहियों को समय पर जमीन दस्तावेज, आय के साथ अन्य प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे है। २.० वर्जन का पोर्टल अपडेट होगा। उसके लिए कुछ दिनों के लिए समग्र पोर्टल बंद किया जाएगा। जिसके कारण आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के ९ लोक सेवा केंद्रों पर आने वाले हितग्राहियों को कुछ दिनों के लिए परेशान होना पड़ेगा। विगत दिनों यह लोकसेवा केंद्रों पर संचालित २.० समग्र पोर्टल धीमा चल रहा है। इस कारण से आय, जाति, निवास, मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी के साथ अन्य के प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पा रहे है। हुकुम सिंह यादव और राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार से आय प्रमाण पत्र और खसरा खतौनी के दस्तावेज लेने के लिए घूम रहे है, लेकिन सर्वर धीमा चलने की बात की जा रही है। इस कारण से प्रतिदिन परेशान होना पड़ रहा है।

२.० समग्र पोर्टल होगा अपडेट
लोक सेवा प्रबंधन ने बताया कि जिले के लोक सेवा केंद्रों का कामकाज कुछ दिन के लिए प्रभावित होगा। 2.0 वर्जन वाला समग्र पोर्टल अपडेट किया जाएगा। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण जिले का आय, जाति, मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी के साथ अन्य का कार्य प्रभावित हो जाएगा।

इनका कहना
जिले में ९ लोक सेवा केंद्र संचालित हो रहे है। यह २.० समग्र पोर्टल धीमी गति से चल रहा है। सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए समय लगेगा। जिसके कारण लोकसेवा केंद्रों का कार्य ४ फरवरी से १० फरवरी तक बंद रहेगा।
अमन गोयल, प्र्रबंधक लोकसेवा केंद्र टीकमगढ़।