12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य विभाग की मिली सबसे अधिक शिकायतें

बारिश के जल का संग्रह करने बनाएं बोरी बंधान

2 min read
Google source verification
sikayto ka nahi ho raha niptara

sikayto ka nahi ho raha niptara

टीकमगढ़..टीकमगढ़ तहसील में 112, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 129, उपसंचालक कृषि के यहां 100 एवं जिला आपूर्ति अधिकारी के 115 लंबित प्रकरणों सहित अन्य विभागों के प्रकरणों के जल्द निराकृत कर पोर्टल पर प्रदशर््िात करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आपकी सरकार आपके द्वार, सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई, जनअधिकार के साथ ही कमिश्नर से संबंधित आवेदनों और शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर सुमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितनी भी पुरानी शिकायतें या आवेदन लंबित हैं । उनका निराकरण एक सप्ताह के अन्दर किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रभारी मंत्री शामिल हो सकते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में सभी अधिकारी मौजूद रहें, यह आवश्यक ध्यान रखा जाए। वनवासियों को भू-अधिकार पट्टे देने के लिए सभी वन विभाग के एसडीओ और वनरक्षकों की बैठक आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो भी वनवासी पात्रता के अनुसार वन भूमि पर वर्षों से निवासरत हैं । उन्हें भू-अधिकार पट्टे देने के लिए सर्वे रिपोर्ट भेजे।

इसके साथ ही कलेक्टर सुमन ने कहा कि जिले में युवाओं के विकास के लिए एक समिति गठित की जानी है । जिसमें जिले के अधिकारी सदस्य के रूप में समिति में रहेंगे।

समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। समिति जिले के युवाओं के शैक्षणिक विकास एवं रोजगार दिलाने के क्षेत्र में काम करेगी।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के लिए 19 गावों का चयन
कलेक्टर सुमन ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के लिए 19 गावों का चयन किया गया है। जिनके विकास के लिए 20-20 लाख रुपए की राशि से गावों में विकास किया जाना है। जिसके लिये आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 19 गावों का विधिवत सर्वे कर गांव के समग्र विकास कर एवं सर्व सुविधा युक्त बनाने की योजना है।

जिससे आदर्श ग्राम में प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि जो स्टापडेम बनाए गए हैं, उनमें अक्टूबर माह के पहले गेट लगाने का कार्य पूरा किया जाए।

उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि नदी पुर्नजीवन के लिए प्रत्येक गांव में पांच-पांच बोरी बंधान अवश्य बनवाएं, ताकि गांव के बारिश जल का संग्रह बना रहे। उन्होंने कहा कि जिले में जहां-जहां गौशालाएं बनाई जाना हैं ,वहां फेंसिंग कराए। माह दिसम्बर 2019 तक सभी गौशालाओं के निर्माण पूरा कराए जाएं।

बैठक में इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हर्षल पंचोली, एडीएम एसके अहिरवार, एसडीएम सीपी पटेल, एसडीएम जतारा प्रमोद सिंह गुर्जर, बल्देवगढ़ एसडीएम विकास आनंद, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।