23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल विहार के लिए निकले श्रीरामराजा सरकार, झूमकर नाचे श्रद्धालु

मंत्रोच्चार के बीच गंगा जल से भगवान का स्नान

less than 1 minute read
Google source verification
Sri Ramaraja government set out for Jal Vihar

Sri Ramaraja government set out for Jal Vihar

ओरछा. भगवान् श्रीरामराजा सरकार की नगरी में जल विहार की मंगल बेला पर श्रद्धा का सैलाब नगर की सड़कों पर उमड़ता दिखाई पड़ा। श्री रामराजा मन्दिर सहित नगर में विराजी गणपति की प्रतिमाओ के विसर्जन और प्रभु श्रीराम के दरबार के विमानों का जलविहार कराया गया।
भगवान के विमान को अपने कंधों पर उठाकर नाचते व झूमते भक्त श्रीराम की भक्ति में सराबोर दिखे। पवित्र पावनी बेतवा के घाटों पर मंत्रोच्चार के बीच गंगा जल से भगवान का स्नान कराया गया। बाद में हुई महाआरती का विहंगम दृश्य देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा। जलविहार पर्व पर प्राचीन परंपराओं के अनुसार मंगलवार देर शाम रामराजा मंदिर से देवों के विमानों का काफि ला नगर भ्रमण को निकला। जिसमें रामराजा मंदिर के साथ बनवासी भगवान मंदिर, जानकी मंदिर, श्रीगिरवरधारी मन्दिर सहित नगर स्थित सभी मंदिरों के विमानों की श्रृंखला शामिल थी। भगवान के स्वरूप का आकर्षक श्रृंगार करके विमानों को भी सजाया गया था। भगवान श्रीरामराजा सरकार का विमान मंदिर से बाहर निकलते ही पुलिस के जवानों द्वारा सशस्त्र सलामी दी गई। इसके बाद सभी विमान बेतवा तट के लिए रवाना हुए। बेतवा तट पर वैदिक रीति रिवाज के अनुसार आरती और पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सभी विमान अपने अपने मंदिरो के लिए रवाना किए गए।