25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 करोड़ से सुधरेगी औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति

टीकमगढ़ के ढोंगा एवं निवाड़ी के प्रतापपुरा औद्योगिक क्षेत्रों की हालत में सुधार होगा

2 min read
Google source verification
Status of industrial areas to improve by 50 million

Status of industrial areas to improve by 50 million

टीकमगढ़. टीकमगढ़ के ढोंगा स्थित औद्योगिक क्षेत्र एवं निवाड़ी के प्रतापपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जल्द ही व्यापारियों को सुविधाएं मिलेगी। यहां के लिए शासन ने 5 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत कर दी है। चुनाव के बाद यहां पर विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विदित हो कि इन औद्योगिक क्षेत्रों के निर्मित होने के बाद यहां पर कोई काम नहीं
किए गए थे।
जल्द ही टीकमगढ़ के ढोंगा एवं निवाड़ी के प्रतापपुरा औद्योगिक क्षेत्रों की हालत में सुधार होगा। वर्तमान में यहां पर सड़कों एवं नालियों की स्थिति खराब है। इस कारण यहां पर वाहनों के आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां के औद्योगिक क्षेत्रों की हालत सुधारने के लिए सरकार ने 5 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत कर दिए हैं। सरकार द्वारा 2.5 करोड़ रूपए ढोंगा एवं 2.5 करोड़ रूपए प्रतापपुरा औद्योगिक क्षेत्र के लिए स्वीकृत किए गए है। इससे यहां पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक राजशेखर पाण्डे ने बताया कि कई दिनों से इन क्षेत्रों में काम न होने से सड़कों, नालियों एवं पुलियों की हालत खराब हो गई थी। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर सरकार ने राशि की मांग की गई थी। शासन ने इसके लिए 5 करोड़ रूपए स्वीकृत कर दिए है। अब चुनाव के बाद टेंडर जारी कर यहां पर काम प्रारंभ कराया जाएगा।
इनकी भी है जरूरत
विदित हो कि औद्योगिक क्षेत्रों में इन कार्यों के साथ ही स्वच्छता एवं पानी की भी आवश्यकता है। अभी हाल ही में ढोंगा स्थित औद्योगिक केन्द्र में फैंके जाने वाले कचरें में आ लग गई थी। आग लगने के बाद बड़ी मशक्कत से इस पर काबू पाया जा सका था। ढोंगा स्थित औद्योगिक केन्द्र में कचरा के लिए उचित प्रबंधन न होने से यहां की फैक्ट्रियों से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को खुले में ही फैका जा रहा है। इसके लिए भी उद्योग विभाग द्वारा शासन से मांग की गई है।