29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओरछा में भी दिखा महाकुंभ का असर, एक माह में 73 लाख की हुई सेवा

टीकमगढ़

•

image

Anil Kumar Rawat

•

Updated: 2 Mar 2025, 11:14 AM IST

टीकमगढ़। श्रीरामराजा मंदिर ओरछा।

टीकमगढ़। श्रीरामराजा मंदिर ओरछा।

दानपेटियों में निकला 23 लाख का चढ़ावा, ऑनलाइन सेवाओं से 50 लाख मिले

टीकमगढ़. विश्व प्रसिद्ध श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा में भी महाकुंभ का असर दिखा है। यहां पर पिछले एक माह में रिकार्ड 73 लाख रुपए की चढ़ोत्तरी एवं भगवान को लगने वाले रामभोग और महाप्रसाद की सेवा की गई है। मंदिर के प्रबंधक एवं तहसीलदार ने बताया कि एक माह में यह अब तक का सबसे बड़ा दान है।
ओरछा मंदिर के प्रबंधक एवं तहसीलदार सुमित गुर्जर ने बताया कि मंदिर की दान पेटियों को हर माह खोला जाता है। इस बाद 1 से लेकर 28 फरवरी के लिए खोली गई दान पेटियों में रिकार्ड 23 लाख रुपए की दान राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस राशि का काउंट करने में पूरा दिन लग जाने पर कुछ राशि तो दान पात्रों में ही छोड़ दी गई है। वहीं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से भी खूब दान दिया है। यहां पर इस माह में रिकार्ड 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से 50 लाख रुपए से अधिक की सेवाएं ली है। इसमें वीआईपी दर्शन से 16 लाख, महाप्रसाद से 25 लाख एवं राजभोग से 11 लाख रुपए की चढ़ावा प्राप्त हुआ है।

लाखों श्रद्धालु पहुंचे
तहसीलदार गुर्जर ने बताया कि इस माह रिकार्ड श्रद्धालु ओरछा पहुंचे है। उनका कहना था कि यह सभी श्रद्धालु प्रयागराज से लौट कर ओरछा आए है। फरवरी का माह सामान्य है और किसी प्रकार का आयोजन भी नहीं था। इसके बाद भी इतने श्रद्धालु ओरछा पहुंचे है। विदित हो कि श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा में साल दर साल आने वाले की संख्या बढ़ती जा रही है।