
The elders of the city looking for the way to the library and the women walking in the women's park
टीकमगढ़. नगर के नगरभवन की दूसरी मंजिल पर सरक ारी पुस्तकालय का संचालन हो रहा है। उस पुस्तकालयों की सीढ़ी चढऩे में बुर्जुगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। जिसके कारण कई बुर्जुगों ने वहां पर जाना छोड़ दिया है। यह समस्या स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के सामने रखी। कलेक्टर ने नगरपालिका अमला के साथ राजेंद्र पार्क मानस मंच के पास गंगा सदन का निरीक्षण किया, उसके बाद महिला पार्क में पुस्तकालय खोलने की भी मांग रखी। जहां उन्होंने पुस्तकालय का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।
पिछले वर्ष कलेक्टर, एसडीएम, नगरपालिका के अमला ने राजेंद्र पार्क में निर्माण धीन गंगा सदन का निरीक्षण किया था। उस दौरान वहां पर गंदगी और असामाजिक तत्वों का कब्जा बताया जा रहा था। कलेक्टर ने सबसे पहले वहां की असमाजिक तत्वों से सुरक्षा और भवन की साफ-सफाई करने की बात कही थी। उसके बाद नगर भवन के पुस्तकालय का स्थानांतरण करके गंगा सदन में करने की बात कही थी। सदन में बुर्जुग और युवाओं को पुस्तकें पढऩे और बैठने के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक टेंडर प्रक्रिया ही हो पाई है। शहर के बुर्जुग और युवा राजेंद्र पार्क के पुस्तकालय को आने की राह देख रहे है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
महिला पार्क का किया था निरीक्षण
महिला पार्क में आने वाली महिलाओं का कहना था कि पिछले वर्ष कलेक्टर के साथ जिला प्रशासन और नगर प्रशासन का अमला महिला पार्क में घूमने आया था। उसी दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से पार्क में घूम रही महिलाओं और लड़कियों ने पुस्तकालय खुलवाने की चर्चा की गई। जिसको लेकर कलेक्टर ने पार्क में व्यवस्थित कक्षों का निर्माण करके पुस्तकालय खोले जाने की बात कही थी। उसके बाद स्टीमेट बनाने की बात कही थी। उसके बाद भी कार्रवाई फाइलों में ही हो पाई है।
पुस्तकालय खुुलने से युवाओं को पढऩे के लिए मिलेगी नई जानकारियां
नगर के युवाओं का कहना था कि सरकारी पुस्तकालय राजेंद्र पार्क गंगा सदन में खुलने से युवाओं के लिए सबसे अच्छी सुविधा हो जाएगी। उन्हें अखबार में नई-नई खबरें और नई प्रकार की पुस्कतें पढऩे को मिलेगी। बस और ट्रेन के इंतजार में लोग बैठे रहते है। उस समय के लिए वह पुस्तकालय में किताबें पढेंगी। एक साल से यहां पर पुस्तकालय आने की सुन रहे है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं दिखाई नहीं दे रही है।
इनका कहना
पिछले वर्ष कलेक्टर और नगरप्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मै भी था। उसको तैयार करने की जिम्मेदारी इंजीनियर सोनी को थी। लेकिन उनका स्थानांतरण हो गया है। पुस्तकालय स्थानांतरण करने के पहले वहां की व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूणर््ा हो चुकी है। कलेक्टर ने भी निर्देश दे दिए है। लेकिन वह फाइल कहां है, उसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को नगरपालिका में जानकारी कर उसकी राशि और महिला पार्क और राजेंद्र पार्क के मानस मंच गंगा सदन में पुस्तकालय का कार्य कब तक पूरा हो जाएगा।
बीके चतुर्वेदी इंजीनियर नगरपालिका टीकमगढ़।
कोरोना काल के समय कलेक्टर और नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहर के साहित्यकारों के साथ समाजसेवियों के साथ गंगा सदन और महिला पार्क का निरीक्षण किया था। महिला पार्क में नया पुस्तकालय निर्माण कराने और नगर भवन का पुस्तकालय मानस मंच पर लाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने फाइल को महीनों पहले पूरा कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। लेकिन नगरप्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।
राजेंद्र अध्वर्यु समाज सेवी टीकमगढ़।
Published on:
17 Apr 2022 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
