
टीकमगढ़. धनतेरस को लेकर सजा बाजार।
ऑटो मोबाइल, सराफा और बर्तन के साथ ही खनकेंगे अन्य कारोबार
टीकमगढ़. आज धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ हो जाएगा। सबसे पहले पडऩे वाले धनतेरस पर्व से बाजार को खासी उम्मीद है। बाजार इस पर्व से मंदी की खुमारी दूर करने की पूरी आस लगाए बैठा है।
ऐसे में आज सबसे अधिक जोर लोगों का ऑटो मोबाइल, सराफा और बर्तनों की खरीदारी पर रहेगा। धनतेरस के अक्षय फल देने वाले मुहूर्त पर लोगों ने भी जमकर खरीदारी करने का मन बना लिया है।
आज धनतेरस को लेकर बाजार में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पर्व पर सबसे अधिक कारोबार ऑटो मोबाइल क्षेत्र में होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस पर्व पर जिले में 700 से 100 हजार टू-व्हीलर तो 50 से ऊपर फोर व्हीलर वाहनों से लोगों के घर खुशियां पहुंचेंगी। इसके साथ ही लगातार बढ़ते दामों के कारण मंदी में डूबे सराफा व्यापार को भी धनतेरस से खासी आस है। इसके लिए सराफा व्यापारियों ने भी तैयारियां कर रखी हैं। इस पर्व के लिए सराफा व्यापारियों ने चांदी के सिक्कों के साथ ही गाय-बछड़ा, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के साथ ही पूजन के लिए बर्तन आदि सामान तैयार कर रखा है। वहीं धनतेरस पर बर्तन व्यापार को भी पंख लगेंगे। विदित हो कि बुंंदेलखंड में धनतेरस के पर्व पर बर्तन खरीदने शुभ माना जाता है।
ऐसे में हर कोई अपने घर की जरूरत के हिसाब से कुछ न कुछ बर्तन जरूर क्रय करते हैं। इसके लिए बर्तन कारोबारियों ने भी खासी तैयारियां कर ली हैं। बर्तन व्यापारियों के साथ ही कपड़ा, सजावट का सामान और अन्य सेक्टर भी आज धनतेरस के लिए सज कर तैयार हो गए हैं।
दोपहर बाद बढ़ेगी चहल-पहल
धनतेसर के पर्व पर आज मंगलवार को दोपहर बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ेगी। लोग सुबह से अपने घरों का काम निपटाने के बाद बाजार पहुंचेंगे। ऐसे में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के सामान को बाहर ही सजा कर रखने का पूरा प्लान कर लिया है तो ऑटो मोबाइल कंपनियों ने पहले से वाहनों को तैयार करा लिया है। ताकि ग्राहकों के एक साथ आने पर किसी प्रकार से परेशानी न हो।
फोर व्हीलर रहेंगे प्रतिबंधित
यातायात प्रभारी कैलाश पटेल ने बताया कि धनतेरस को बाजार में पडऩे वाली भीड़ को देखते हुए बाजार में फोर व्हीलर, ऑटो रिक्शा, लोडर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बुजुर्ग और बीमार लोगों की सुविधा को देखते हुए ई-रिक्शा को बाजार में एंटी दी जाएगी। उनका कहना था कि लुकमान चौराहा, राजमहल रोड़, एसबीआई चौराहा, जेठा चौराहा, पुरानी नगर पालिका पर बैरीकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
Published on:
29 Oct 2024 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
