
The investigation report of November 7 revealed two cases of dengue.
टीकमगढ़. नगरपालिका के २७ वार्डों में आज तक ७१ के करीब डेंगू के केस दर्ज हो गए है। जिसमें ९ के करीब ग्रामीण क्षेत्रों से आए है। उसमें से ५ अन्य जिलों के केस शामिल है। यह केस ५ से १५ वर्ष तक के बच्चों में सबसे अधिक मिले है। कुल डेंगू का आंकड़ा ८० पर पहुंच गया है। उसके सर्वे के लिए २४ आशा कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। वहीं मलेरिया विभाग द्वारा लार्वा सर्वे और शाम को फागिंग कराई जा रही है।
नगरपालिका के चार स्थानों से डेंगू के केस निकलकर सामने आ रहे है। जिसमें ५ वर्ष से १५ वर्ष तक के बच्चे पीडि़त है। उनके बचाव के लिए मलेरिया विभाग द्वारा पीडि़तों को दवाएं खिलाई जा रही है और उन स्थानों पर लार्वा सर्वे के साथ शाम को फागिंग कराई जा रही है। उसकी देखरेख और सर्वे के लिए शहर की २४ आशा कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है। ७ नवंबर की रिपोर्ट में ८ नवंबर को २ केस और बढ़ गए है। कुल मिलाकर आज तक डेंगू के आंकड़ा ८० पर पहुंच गया है। डेंगू के आंकड़े बढऩे हर दूसरे व्यक्ति को डर सताने लगा है, लेकिन नगरपालिका द्वारा साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यह है नगर में खतरे वाले स्थान
नगर के पुरानी टेहरी, महेंद्र सागर तालाब की किनार, बड़ा नाला, गंगा सेतू, खादी ग्रामोद्योग केंद्र, गरीब ख्बाजा नवाज कॉलोनी, इंद्रपुरी कॉलोनी, इंद्ररा कॉलोनी, पुलिस लाइन, पठला मोहल्ला, कमानी दरवाजा, बानपुर दरवाजा, बौरी दरवाजा, नरैया मोहल्ला, मोटे का मोहल्ला, रौरइया मोहल्ला, केशव कॉलोनी, शिवनगर कॉलोनी, सैलसागर मोहल्ला, बस स्टैंड, लक्कडखाना मोहल्ला के साथ अन्य मोहल्ला खतरे से कम नहीं है।
फैक्ट फाइल
८० - डेंगू के मरीज
७१ - नगरपालिका में
९ - ग्रामीण क्षेत्र
५ - अन्य जिलों के
यह निकले तारीख बार डेंगू
डेंगू तारीख
३ - १ नवंबर को
३ - २ नवंबर को
४ - ३ नवंबर को
६ - ४ नवंबर को
४ - ६ नवंबर को
९ - ७ नवंबर को
२ - ८ नवंबर को
इनका कहना
लार्वा सर्वे के लिए प्रतिदिन किया जा रहा है। ७ नवंबर की जांंच रिपोर्ट में २ केस डेंगू के आए है। नगरपालिका के विभिन्न स्थानों पर दवा का छिडक़ाव और शाम को फागिंग कराई जा रहे है।
हरिमोहन रावत, जिला मलेरिया अधिकारी टीकमगढ़।
Published on:
09 Nov 2023 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
