27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों का मालिक निकला ग्राम पंचायत का सचिव

खुद की कॉलोनी बनाई, सरपंच भी परिवार को दिलवाई, भाई है कांग्रेस का बड़ा नेता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 28 Jul 2017, 4:54 PM IST

The owner of crores got the secretary

The owner of crores got the secretary

टीकमगढ़. टीकमगढ़ जिले की बिलगांय ग्राम पंचायत के सचिव राजेश जैन के टीकमगढ़ स्थित व बिलगांय स्थित आलीशन मकानों पर लोकायुक्त सागर की टीम, विजलेंस इंदौर, भोपाल की टीमों ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई कर करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है।

शुक्रवार की सुबह 6 बजे से एक साथ टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन क्षेत्र व बिलगांय ग्राम पंचायत में की गई छापेमारी करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज सामने आ रहे हैं। आरंभिक जांच में टीकमगढ़ स्थित मकान से डेढ़ करोड़ की संपत्ति के कागजात मिले हैं। इसके अलावा सोना, चांदी के जेवर नकदी का मिलान टीकमगढ़ व बिलगांय के घरों में किया जा रहा है। बताया जाता है कि 10 साल तक इसके परिवार में बिलगांय ग्राम पंचायत के सरपंच का पद भी रहा। इसका भाई कमलेश जैन टीकमगढ़ ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि टीकमगढ़ के पॉश इलाके में जमीन खरीद कर इसने प्लाट भी बेचे थे और इसी जमीन पर मकान का निर्माण किया था। सचिव राजेश जैन पर डाक विभाग सहित अन्य जगह पर करोड़ों की हेराफेरी के आरोप लगाते हुए शिकायतें की गई थीं, जो राज्य से लेकर केंद्र तक पहुंचाई गईं थीं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।


सूत्रों के हवाले से सचिव राजेश जैन के यहां आय से अधिक संपत्ति के अलावा भ्रष्टाचार के भारी सबूत लोकायुक्त व जांच टीमों के हाथ लग रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस साल की जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

लोकायुक्त सागर एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि सुबह से अभी जांच चल रही है, जिसमें करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हो रहा है, पूरी रिपोर्ट शाम को दी जाएगी जब दोनों जगह की टीमें एक साथ अपना व्यौरा प्रस्तुत करेंगी।