12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर प्रसूता ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग में पहुुंची पुलिस
2 min read
Google source verification
स्वास्थ्य विभाग में पहुुंची पुलिस

स्वास्थ्य विभाग में पहुुंची पुलिस

लडक़े की जगह थमा दी लडक़ी, दो घंटे चला हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस

टीकमगढ़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा डिलीवरी के दौरान में नवजात शिशु बदलने जाने का आरोप लगाते हुए दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालात बिगड़ते देखकर बीएमओ डॉ संजय अहिरवार ने तत्काल पुलिस को बुला लिया। करीब 2 घंटे तक यह हंगामा होता रहा।


जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डिलीवरी वार्ड में बैरवार के बदरगुड़ा निवासी महिला मीना कुशवाहा डिलीवरी के लिए आई थी और इसका गुरुवार की सुबह 6:45 बजे लडक़े ने जन्म लिया। लेकिन नवजात रो नहीं रहा था। जिसको लेकर डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे वार्ड में ऑक्सीजन लगाकर भर्ती कर दिया।


वहीं दूसरी डिलीवरी के लिए विजयपुर निवासी पूजा अहिरवार गुरुवार की सुबह 7 बजे अस्पताल पहुंची और सुबह 7.34 बजे लडक़ी को जन्म दिया। वहां की महिला कर्मचारियों ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी की एक महिला का लडक़ी और एक की लडक़ी ने जन्म लिया है। लेकिन पूजा अहिरवार के परिजनों ने नवजात बदलने को लेकर हंमागा कर दिया। जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हडक़ंप मच गया।

पूजा के परिजनों ने लगाए आरोप, मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों से खंगाले जा रहे फुटेज
निवासी विजयपुर परिजन रामा अहिरवार पति राम प्रसाद अहिरवार ने बताया कि मेरी बहू के लडक़ा हुआ था और स्टॉप नर्स द्वारा मेरा बच्चा बदल दिया गया है। लडक़ा हुआ था स्टाफ द्वारा लडक़ी बताया है। जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उसके बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी। इसके बाद मामला शांत हो गया। दोनों पक्षों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। मामले की जांच के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है।

इनका कहना
यहां पर दो प्रसूति महिलाओं के परिजनों के बीच नवजात बदले जाने का आरोप एक दूसरे पर लगाया गया। जबकि दोनों महिलाओं की डिलीवरी का समय अलग अलग है। जिसको लेकर अस्पताल सीसीटीवी फु टेज देखकर जांच की जा रही है। मामले को शांत कराया गया और दोनों पक्षों को संतुष्ट कराया गया। जरूरत पड़ी तो दोनों का डीएनए कराया जाएगा। दोनों प्रसूताओं की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।
डॉ संजय अहिरवार, बीएमओ जतारा।

अस्पताल से सूचना मिली थी कि वहां पर बच्चा बदले जाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच को समझाइश दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और पुलिस सीसीटीवी फु टेज के माध्यम से इस घटना की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एन एस ठाकुर, थाना प्रभारी जतारा।

बड़ी खबरें

View All

टीकमगढ़

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग