13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं का नियम पेट्रोल पंपों से खत्म, दुर्घटनाओं को रोकने चलाया गया था अभियान

जेल के पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देते

2 min read
Google source verification
जेल के पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देते

जेल के पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देते

पेट्रोल पंप संचालकों ने नियम को दिखाई धता और पुलिस चेकिंग समय सीमा के बाद हो गई सुस्त

टीकमगढ़. पुलिस और पेट्रोल संचालकों का नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान फेल होता दिखाई दे रहा है। पेट्रोल डलवाने के लिए बाइक चालक आसानी से बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवा रहे है। नुकसान से बचने के लिए पंप संचालकों ने स्वयं ही नियम को धता बता दिया है। इसे लेकर शहर के अंदर पेट्रोल पंपों पर पत्रिका की लाइव रिपोर्ट में बिना हेलमेट के ही चालक पेट्रोल भरते दिखाए दिए है।
पुलिस प्रशासन केवल वाहन चेकिंग कर एक समय सीमा के बाद सुस्त हो जाता है, हेलमेट पहनने के मामले पर अगर प्रशासन की ओर गंभीरता के साथ कदम उठाया जाए तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। प्रशासन को नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने की जरूरत है, ताकि दुर्घटनाओं में हो रही मौत के आंकड़ों को कम किया जा सके। लेकिन जिले के थाना और पेट्रोल पंप संचालक इस अभियान को धता दिखाने से नहीं चूक रहे है।

बिना हेलमेट से हुई गंभीर दुर्घटनाएं
जिले में हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने से सडक़ दुर्घटनाओं का आंकड़ा सैकड़ों पर पहुंचा है। वाहन चालक की छोटी सी गलती या फिर चूक से घर का चिराग बुझा है। जिसमें सबसे अधिक दुर्घटनाएं और वाहन सवार या चालकों की मौतें हुई है। वर्ष २०२४ के अंत तक सडक़ दुर्घटनाओं का आंकड़ा ३८५ तक पहुंचा है, इसमें १३१ की मौतें दर्ज हुई है। अधिकांश मौतों की दुर्घटनाएं हेलमेट नहीं पहनने से हुई है।

यह रही पेट्रोल पंपों की स्थिति
शहर और आसपास में १३ पेट्रोल पंप संचालित है। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान को लेकर पत्रिका टीम ने सुबह ११:३० बजे से दोपहर १:४२ बजे तक लाइव रिपोर्ट में पड़ताल की। जिसमें अभियान की स्थिति उलट दिखाई दी। किसी भी पेट्रोल पंप हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर कोई रोक टोक नहीं थी। कुछ ही चालक हेलमेट पहनकर आए और कुछ बाइक के पीछे लटकाते दिखाई दिए।इन दिनों इस अभियान को लोक भूल भी गए है। बाइक चालक रामकिशोर कुशवाहा ने बताया कि पिछले वर्ष में कोई भी पंप संचालक बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देता था। अब कोई नियम नहीं है। पेट्रोल पंप सेल्समेन ने बताया कि नियम चलाते है तो बिक्री कम हो जाएगी।

फैक्ट फाइल
वर्ष २०२४- जनवरी से दिसंबर तक की रिपोर्ट
एक - एसपी कार्यालय
०२ - एसडीओपी कार्यालय
१३ - पुलिस थाना
०७ - पुलिस चौकी
१७ - जिले चौराहा
२५२७८६ - जिले में कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या
२१५६५५ -जिले में कुल दो पहिया पंजीकृत वाहनों की संख्या
९५८४- इसमें ऑटो सहित सभी मोटरकार
२६९ जिले में सभी प्रकार के वाहन

वर्ष दुर्घटनाएं मृत्यु
२०१९ ४५० १२९
२०२० ३६५ १०१
२०२१ ३६१ १४१
२०२२ ४२१ १५२
२०२३ ३८७ ११९
२०२४ ३८५ १३१
इनका कहना
सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अच्छा अभियान था। जल्द ही इस अभियान को चलाया जाएगा। बिना हेलमेट बाइक चालक को पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे।
मनोहर सिंह मंडलोई, एसपी टीकमगढ़।