15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर से चली सर्द हवाओं से कांपा सूबा, तापमान ने लगाया गोता

टीकमगढ़. उत्तर भारत में शुरू हुई बर्फबारी और हवाओं ने पूरे जिले में ठंडक घोल दी है। बीती रात अचानक से गिरे तापमान के कारण लोगों को जमकर सर्दी का अहसास हुआ। आलम यह था कि सर्द हवाओं के कारण दिन की धूप भी लोगों को राहत देते नहीं दिखाई दी। मौसम विभाग ने अभी दिन के तापमान में भी कमी आने की बात कही है। वहीं न्यूनतम तापमान इसी स्तर पर रहने की आशंका जताई है।

2 min read
Google source verification
टीकमगढ़. सर्दी से बचने अलाव तापते हुए लोग।

टीकमगढ़. सर्दी से बचने अलाव तापते हुए लोग।

हवाओं के कारण धूप की चुभन भी हुई कम, 2.9 पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

टीकमगढ़. उत्तर भारत में शुरू हुई बर्फबारी और हवाओं ने पूरे जिले में ठंडक घोल दी है। बीती रात अचानक से गिरे तापमान के कारण लोगों को जमकर सर्दी का अहसास हुआ। आलम यह था कि सर्द हवाओं के कारण दिन की धूप भी लोगों को राहत देते नहीं दिखाई दी। मौसम विभाग ने अभी दिन के तापमान में भी कमी आने की बात कही है। वहीं न्यूनतम तापमान इसी स्तर पर रहने की आशंका जताई है। पिछले दो दिन से चल रही सर्द हवाओं के बाद जिले के न्यूनतम तापमान में 5 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 2.9 अंक दर्ज किए जाने के साथ ही लोगों को जमकर सर्दी का सामना करना पड़ा है। तापमान में गिरावट के साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को खासा परेशान कर दिया। आलम यह था कि शादी-विवाह का सीजन होने के बाद भी रात को 9 बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा था। सर्द हवाओं के कारण धूप भी राहत देती नहीं दिखाई दे रही थी। उत्तर से चली इन हवाओं के कारण रात व दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम में आए इस बदलाव को लेकर कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद उत्तर में हुई बर्फबारी का यह असर है। उनका कहना था कि पिछले तीन चार दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने से अब उत्तर की सर्द हवाओं का आना शुरू हो गया है। ऐसे में तेजी से मौसम में बदलाव हुआ है। आगे भी मौसम इसी प्रकार का रहेगा। लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की है। नपा ने अब तक इसके लिए कहीं व्यवस्था नहीं की है। लोगों ने जिला अस्पताल एवं बसस्टैंड के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के लिए लकड़ी की मांग की है।