
शिकायत करने पहुंची छात्राएं।
प्रताडित करने का लगाया आरोप, छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत, कलेक्टर के पास पहुंचा जांच प्रतिवेदन
टीकमगढ़. निवाड़ी के कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास की बालिकाओं ने अधीक्षका के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की है। डिप्टी कलेक्टर, डीपीसी और अन्य अधिकारियों के सामने अधीक्षका पर आरोप लगाए है। उनकी शिकायत की जांच की गई है। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंप दिया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास में अधीक्षका के व्यवहार से छात्राएं छात्रावास में पढ़ाई करने के लिए नहीं रूक रही है। सभी छात्राओं ने अपने घर से कलेक्ट्रेट एकत्र हुई और उसके खिलाफ कलेक्टर को शिकायत दी। शिकायत में सभी छात्राओं ने कहा कि अधीक्षका द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। अधीक्षका की जगह उनके पति और उनके साथ अन्य लोगों का छात्रावास में आना जाना बना हुआ है। उनकी शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी देकर फटकार लगाई जाती है। वहीं उन पर अपराधिक मामले दर्ज होने के कारण सभी छात्राएं डरी हुई रहती है।
कक्षा ९ वीं से १२ वीं तक की छात्राओं ने लिया प्रवेश
छात्राओं ने बताया कि इस १०० सीटर छात्रावास में कक्षा ९ वीं से १२ तक की छात्राओं ने प्रवेश लिया है। उन छात्राओं को अधीक्षका द्वारा परेशान किया जा रहा है। जिसकी शिकायत लेकर सभी बालिकाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया तो एसडीएम राजेंद्र कुमार मिश्रा और प्रभारी डीपीसी राजेद्र पटैरिया आ गए। बालिकाओं ने कहा कि अधीक्षक के डर से सभी लोग छात्रावास की जगह घर पर निवास कर रहे है। यही से स्कूल पढ़ाई करने जा रहे है।
इनका कहना
कस्तुरबा छात्रावास की बालिकाओं ने अधीक्षका के खिलाफ आवेदन दिया है। उनकी शिकायत सुनने के लिए एसडीएम और मैं बाहर आ गया था। अभी में भी भोपाल विभागीय काम से आ गया हूं।
राजेश पटैरिया प्रभारी डीपीसी निवाड़ी।
मैं विभाग के काम से जबलपुर आया था। सुनने में आया था कि कस्तुरबा छात्रावास की बालिकाएं छात्रावास अधीक्षक की शिकायत करने आई है। इस मामले को एसडीएम देख रहे है।
उन्मेष श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी निवाड़ी।
कलेक्टर के निर्देश पर बालिकाओं द्वारा दी शिकायत की जांच की गई है। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर के पास भेज दिया गया है। आगे कुछ नहीं बोल पाएंगे।
विनीता जैन, एसडीएम निवाड़ी।
Published on:
23 Aug 2024 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
