12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जतारा नगर में धुंधली हो गई तीसरी आंख, मेंटिनेंस न होने से सीसीटीवी कैमरे हो गए बंद, विभाग बता रहा बजट का अभाव

शांति समिति की बैठक।

2 min read
Google source verification
शांति समिति की बैठक।

शांति समिति की बैठक।

संदिग्ध की खोज और घटना का पता लगाने में होगी परेशानी, नगर की सुरक्षा को लेकर शांति समिति की बैठक में उठा मामला

टीकमगढ़. त्योहार को लेकर पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। जिसमें नगर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा धुंधले, बंद और कई चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे सुधार को लेकर सीएमओ ने बजट का अभाव बता दिया और एसडीओपी ने पुलिस जवान नहीं होने की बात कह दी। अब जतारा नगरपरिषद भगवान भरोसे चल रहा है।


शहर में चोरी की वारदातों सहित अन्य वारदातों पर लगाम लगाने के लिए शहर के मुख्य चौराहों पर सीसी टीवी कै मरे लगाए थे। सीसी टीवी का कंट्रोल रूम पुलिस थाने मैदान में स्थापित है। लेकिन कैमरों के सामने धूल छा गई है। कई कैमरे खराब है जो अनुपयोगी हो गए है। कई कैमरे चार साल से बंद है और कई चोरी हो गए है। इनको सुधरवाने के लिए सीएमओ रामस्वरूप पटैरिया ने शांति समिति की बैठक में मना कर दिया है।

वर्ष २०१८-१९ में लगाई गई थी शहर की तीसरी आंख
नगर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वर्ष २०१८-१९ में शासन तीसरी आंख को जगह-जगह लगाया था। लेकिन यह तीसरी आंख चार साल से बंद पड़ी है। जिससे कारण पुलिस प्रशासन निगरानी को लेकर परेशान है। घटने वाली घटनाओं का भी पता नहीं पड़ रहा है। उनका सुधार कराने के लिए लगातार मांग की जा रही है। लेकिन जिम्मेदारों अधिकारियों ने उसके सुधार के लिए शांति समिति की बैठक में मना कर दिया है।

बैरवार तिराहा से घटिया तक लगाए गए थे ५० से अधिक सीसी टीवी कैमरा
नगर परिषद के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन वह खराब पड़े है। सडक़ों पर जाम और दिन में होने वाली हल्की बड़ी घटनाओं की जानकारी नहीं मिल रही थी। अब उनका मिलना बंद हो गया है। कैमरों को नई जगह लगवाने और खराब कैमरों का सुधार कराने के लिए थाना प्रभारी और जनप्रतिनिधियों ने पत्र भी जारी किए गए है। लेकिन उनके सुधार का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

सुधार के लिए नहीं है बजट
शांति समिति की बैठक में सीसीटीवी सुधार की बात कही गई। सीएमओ रामस्वरूप पटैरिया ने सीसीटीवी कैमरों के सुधार के लिए बजट न होने का हवाला दे दिया और कहा कि इन कैमरों का सुधार नहीं करा पाऊंगा। वहीं एसडीओपी अभिषेक गौतम ने शांति समिति में कहा कि हमारे पास पुलिस कर्मचारियों की कमी है। इस कारणसे बस स्टैंड पर पुलिस जवानों को तैनात नहीं कर पाऊंगा। इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र सिंह, थाना प्रभारी एन एस ठाकुर, नायब तहसीलदार के साथ अन्य रहे।