
बारिश से गिर गया कच्चा मकान।
मकान के अंदर सो रहा बुजुर्ग हुआ घायल
टीकमगढ़. दिन भर हुई झमाझम बारिश से देवखा गांव में कच्चा मकान का एक धरा गिर गया। मकान के अंदर चार पाई पर सो रहा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर गांव में एबुलेंस पहुंची। उसकी मद्द से घायल बुजुर्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र्र्र्र में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पैर फैक्चर हो गया। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर गंभीर चोंटे बताई है।
देवखा गांव निवासी देवेंद्र घोष और दुर्ग सिंह ने बताया कि रविवार की रात 9 बजे झमाझम बारिश हो रही थी। कच्चे मकान के अंदर चार पाई पर बुजुर्ग विंदावन पुत्र चिंतामन घोष 62 वर्ष सो रहा था। सोते समय कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें चार पाई टूट गई और बुुजुर्ग घायल हो गया। चिल्लाने की आवाज पर परिजन और मोहल्ले वाले एकत्र हुए। उन्होंने मटेरियल को हटाते हुए बुजुर्ग को निकाला। जिनके शरीर से खून निकल रहा था। स्थानीय और परिजनों ने एंबुलेंस को को सूचना दी। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पहले कभी नहीं हुई झमाझम बारिश
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग ने बारिश के पहले कच्चे मकान की मरम्मत करा ली थी। घर के अंदर आने वाले पानी की निकासी को बंद कर दिया था। दो बार हुई झमाझम बारिश से पानी का भराव हो गया था। जिससे दीवारे कमजोर दिखाई देने लगी थी। रविवार को दिन भर हुई झमाझम से एक दीवार गिर गई और अंदर सो रहा बुजुर्ग चपेट में आ गया ।
Published on:
06 Aug 2024 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
