
The warehouse was constructed in the year 2011-12
टीकमगढ़. बुंदेलखंड पैकेज योजना से सिमरा खुर्द में दो करोड रुपए की लागत से वेयर हाउस निर्माण किया गया था। उसके बाद सहकारी समिति को सौंपा गया था। तीन वर्ष पहले आंधी और तूफान से वह वेयर हाउस क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण खरीदी के समय अनाज खुले में रखना पड़ता है। जबकि उसके मरम्मत कार्य के लिए वेयर प्रबंधन और कलक्टर को पत्र भी दे चुके है, उसके बाद भी सुधार कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।
समर्थन मूल्य खरीदी के अनाज का भंडारण करने के लिए वर्ष २०१० के पहले परेशान होना पड़ता था। जिला प्रशासन की मांग पर बुंदेलखंड पैकेज के तहत दो करोड रुपए की लागत से वेयर हाउस निर्माण किया गया था। उसके बाद समर्थन मूल्य खरीदी का अनाज भंडारण किया जाने लगा। उसमें आसपास की समितियों का अनाज भी भंडारण किया जाने लगा। जिससे प्रशासन को सुविधा मिलने लगी। जिससे समितियों के कर्मचारियों और किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा था, लेकिन वेयर क्षतिग्रस्त होने से किसानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
तीन साल से पड़ा क्षतिग्रस्त
सिमरा खुर्द गांव के किसान संतराम यादव, रघुवीर राजपूत, कल्लू सेन, कालीचरण, काशीराम, धनीराम, प्रेमनारायण का कहना था कि तीन साल पहले आंधी तूफान आया था। उस आंधी तूफान में वेयर हाउस के ऊपर रखे गए शेड और लोहे के एंगल उड़ गए थे। इसके साथ ही दीवारों को भी नुकसान हुआ था। उसके बाद जिम्मेदार ने संबंधित विभाग को सूचना दी, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया।
सुधार का नहीं किया जा रहा प्रयास
सिमरा खुर्द सरपंच रघुबीर लोधी ने बताया कि करोडो रुपए की लागत से गांव में वेयर हाउस निर्माण हुआ था। जो क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, उसके सुधार के लिए प्रयास भी नहीं किए जा रहे है। जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सरकारी खरीद में आता था काम
किसानों का कहना था कि क्षेत्र के गोवा, कुडयाला, बराना, मवई, इटायली, बम्होरीकलां, कनेरा, टांनगा, सिमरा खुर्द, धर्मपुरा, रतवास के साथ अन्य गांव के किसानों का अनाज समर्थन मूल्य खरीदी के समय आता था। वह अनाज यहां पर खराब मौसम के समय सुरक्षित रखा रहता था। जिससे किसानों के साथ शासन को नुकसान नहीं होता था लेकिन अब कुछ सालों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। जिसके कारण किसानों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इनका कहना
अभी हम चुनाव की मीटिंग में है, इस मामले को बाद दिखवाते है। समर्थन मूल्य खरीदी और किसानों की सुविधाओं के लिए अच्छा था।
जल्द ही वेयर हाउस का निरीक्षण कराकर सुधार कार्य का प्रयास किया जाएगा।
लोकेंद्र सिंह सरल, एसडीएम जतारा।
Published on:
19 Oct 2023 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
