13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी एमपी की सीमा पर शराबए गांजाए खनिज की तस्करीए अपराध कम करने 116 स्थानों पर तीसरी आंख से निगरानी

सीसीटीवी कैमरे

2 min read
Google source verification
सीसीटीवी कैमरे

सीसीटीवी कैमरे

टीकमगढ़ पुलिस की पहलए एक साल में ही बढ़ गई शराब और गांजे की तस्करीए अपराधी भी क्राइम कर बेखौफ आ जा रहे

टीकमगढ़. उत्तर प्रदेश और मप्र की सीमा से सटे टीकमगढ़ के 14 थाना क्षेत्रों में एक साल में अपराध का ग्राफ बढऩेए शराबए गांजा की तस्करी और बदमाशों के बेखौफ आवागमन को देखते हुए पुलिस 116 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करेगी। अपराध के आंकड़ेए घटनास्थल का सर्वे और एक दिन में पकड़े गए 150 के लगभग बदमाशों के बाद पुलिस ने इन स्थानों की सूची जिला पंचायत को सौंप कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जिम्मेदारी दी है। इसमें 39 तिराहे और 8 चौराहों को शामिल किया गया है।

टीकमगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में मानकपुराए बौरी रोडए सागर बाइपास मोहनगढ़ तिराहाए धजरईए करा तालाबए कुंडेश्वर तिराहे सहित कुछ अन्य ऐसे क्षेत्र हैं जहां 24 घंटे अपराधिक गतिविधियां संचालित होती रहती हैं। ऐसे में कभी यूपी पुलिस इधर तो एमपी पुलिस वहां के क्षेत्रों में जाकर बदमाशों की धरपकड़ करती है। कई बार तो बड़े अपराधी भी यहां शरण लेते हैं। एसपी रोहित काशवानी ने जिले के ऐसे 116 स्थानों का चयन कर सूची जिला पंचायत को दे दी है। जिला पंचायत सीईओ ने कैमरे लगवाने के लिए सभी जनपद सीईओ को पत्र जारी कर दिया है।

अवैध शराब की तस्करीरू यूपी से लाई गई सस्ती शराब को यहां गलियोंए चौराहों पर बाइक तो कभी ऑटो पर बेचते देखा जाता है।
खनिज का परिवहनरू यूपी से रेतए पत्थरए मुरम का रोजाना अवैध परिवहन होता है।
सीमा पार कर आए बदमाशरू एक ही दिन में 150 तक बदमाश घरों में पकड़े गएए ज्यादातर उत्तर प्रदेश के।

कहते हैं अधिकारी
अपराधों पर अंकुश लगाने में सीसीटीवी कैमरे काफ ी कारगर साबित हो रहे हैं। ऐसे में पंचायत विभाग की मदद से जिले के संवेदनशील चौक.चौराहों एवं मार्गों पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। फ स्र्ट फेस में ऐसे 116 स्थानों का चयन किया गया है।
रोहित काशवानीए एसपी टीकमगढ़।