
Vehicles full of straw were coming out in front of the police station and tehsil offices, the lector had imposed a ban
टीकमगढ़. भूसे की कमी के कारण जिला प्रशासन ने भूसा के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है। उसके बावजूद भी भूसा भरकर वाहन पुलिस थाना, तहसील कार्यालय के सामने से बेरोक टोक निकल रहे है। जिसके कारण जिले की गोशालाओं में भूसा पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाया है।
जिले से भूसे को ले जाने पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने आदेश जारी किया था कि उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में पशु चारे की कमी की आशंका को देखते हुए जिले के पशुओं को पर्याप्त मात्रा में चारा भूसे की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिले के सीमावर्ती, जिलों और राज्य में पशु चारे भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने की जरूरत है। कोई भी किसान व्यापारी या निर्यातक व्यक्ति कसी भी प्रकार से प्रतिबंधित पशु चारा का परिवहन जिले के बाहर नहीं करेगा। प्रतिबंध के बाद भी ट्रक्टर और डंपर से भूसे का परिवहन किया जा रहा है।
दिगौड़ा थाना और तहसील कार्यालय के सामने से दौड़ रहे भूसे के वाहन
करीब एक सप्ताह से दिगौड़ा थाना और तहसील कार्यालय के सामने से डंपर और ट्रक्टर ट्राली भूसे भरे दौड़ रहे है। जिसकी जानकारी थाना पुलिस को भी है। उसके बाद बावजूद भी उसे पकडऩे का कार्य नहीं किया जा रहा है। मामले की सूचना जतारा एसडीएम को सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई लेकिन उनके द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही रही है।
इन स्थानों से उप्र जा रहे भूसे के वाहन
जिले के बड़ागांव धसान, डूडा, खिरिया नाका, हरपुरा मडिया, मानिकपुरा, मऊघाट, खेरा, मस्तापुर, मोहनगढ़, सिमर्रा, कपासी, खजरी, जेवर के साथ अन्य स्थानों से रात्रि के समय भूसे से भरे वाहन दौड़ रहे है। यह सभी वाहन पुलिस थानों के सामने से गुजर रहे है। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। मामले को लेकर जतारा एसडीएम को फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया है।
Published on:
16 Apr 2023 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
