
Video of wildlife hunting went viral
टीकमगढ़/दिगौड़ा. बड़ागांव क्षेत्र में नील गाय के शिकार के मामले की अभी जांच भी पूरी नहीं हो सकी थी कि वन्य जीव के शिकार का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें शिकारी बंदूकें लेकर बेखौफ होकर जंगल में घूमते दिख रहे है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कारी बिलगांय के जंगलों का है। यह वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
रविवार की देर रात सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल हुए। इसमें कुछ बंदूकधारी जंगलों में घूमते दिख रहे है। वहीं एक वीडियो में इनके द्वारा एक वन्य जीव का शिकार करने के बाद उसे बाइक पर रखते हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है तो दो युवक जंगल से वन्य जीव को लाकर इस पर रखते दिख रहे है। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो में वन्य जीव के शिकार की जगह दिखाई जा रही है, जिसमें पत्थरों एवं पत्तों में खून लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कारी बिलगांय के जंगलों का है। लोगों की माने तो यहां पर क्षेत्र के कई शिकारी बेखौफ होकर जंगली जानवरों को अपना निशाना बना रहे है। इसमें कुछ तो वनकर्मियों की मिलीभगत बता रहे है तो कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर मैदानी अमले की अनुपस्थिति का लगातार फायदा उठाकर वन्य जीवों एवं वन्य संपदा को हानि पहुंचाई जा रही है।
क्षेत्र के दबंग दिख रहे वीडियो में
इस वीडियो में क्षेत्र के कुछ दबंग और राजनैतिक रसूख रखने वाले लोग दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में एक सचिव है। यह क्षेत्र में राजनैतिक रसूख रखने वाले है। पहले इनके घर पर सरपंची भी रही है। बड़े स्तर पर नेताओं का संरक्षण होने के कारण यह कई बार अपने खास लोगों के लिए वन्य जीव का शिकार कर पार्टियां मनाते है। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पार्टी के लिए ही वन्य जीव का शिकार किया गया था। विदित हो कि चार दिन पूर्व बड़ागांव क्षेत्र में एक नील गाय के शिकार का मामला सामने आया था। उसकी सूचना पर वन अमले ने कार्रवाई कर नील गाय का मांस जब्त करने के साथ ही चार बाइक बरामद की थी।
कहते है अधिकारी
यह वीडियो जानकारी में आए है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह किस जगह का वीडियो का है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थान की जानकारी होने पर संबंधित वनकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- श्रीराम सूत्रकार, रेंजर, वन परिक्षेत्र टीकमगढ़।
Published on:
13 Feb 2023 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
