13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं ने दूल्हा बने श्रीराम और जनक नंदनी सीता को लगाई हल्दी महेंदी

मंदिर में आयोजित किया गया हल्दी का कार्यक्रम

less than 1 minute read
Google source verification
मंदिर में आयोजित किया गया हल्दी का कार्यक्रम

मंदिर में आयोजित किया गया हल्दी का कार्यक्रम

विवाह पंचमी महोत्सव

टीकमगढ़. ग्राम पठा की सकल समाज की ओर से विवाह पंचमी के अवसर पर राम सीता विवाहोत्सव का आयोजन गांव के जानकी रमन मंदिर किया गया। गुरवार को भगवान की हल्दी और मेहंदी रस्म हुई। माता सीता को महिलाओं द्वारा हल्दी लगाई गई और भजन की प्रस्तुती दी गई। मंदिर के पुजारी मनोज रावत ने बताया कि हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। राम की नगरी अयोध्या के रूप में इस बार भी ग्राम पठा के राजशाही जमाने के जानकी रमन मंदिर बड़े धूमधाम से श्रीराम.जानकी विवाह का उत्सव मनाया जाएगा और इसको लेकर सभी काफी उत्साहित भी नजर आ रहे है। भगवान राम और माता जानकी के विवाह की रस्में से शुरू हो गई है। इस उपलक्ष्य में राम कथा शुरू हो गई और सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ राम बारात जनकपुर पहुंचेगी। पहले दिन हल्दी और मेंहदी की रस्म की गई। जिसमें महिलाओं ने दूल्हा बने श्रीराम और जनक नंदनी सीता जी को गाजे बाजे के साथ हल्दी लगाई। इस दौरान महिलाओं ने संगीत की धुनो पर जमकर नृत्य किया। वहीं आज शुक्रवार को निकलने वाली राम बारात के लिए आमंत्रण गांव में दिए जा चुके है और तैयारियां पूरी हो चुकी है। बरात में सिर्फ सादगी के साथ धार्मिक गीतों परंपरागत नृत्य होंगे। इसी प्रकार बारात में महिलाएं कलश और ध्वज लेकर शामिल होंगी।