4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रजनीकांत की पत्नी लता ने धोखाधड़ी मामले में तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम सेलिब्रिटी हैं इसलिए…

Rajinikanth wife fraud case: सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अब उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajinikanth_wife_fraud_case.jpg

रजनीकांत की पत्नी ने दिया धोखाधड़ी का आरोपरजनीकांत की पत्नी ने दिया धोखाधड़ी का आरोप

Rajinikanth wife fraud case: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की पत्नी लता इन दिनों सुर्खिोयों में बनी हुई है। उनके उपर धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। ये मामला रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कोचादियान’ से जुड़ा है। लता पर 10 करोड़ का आरोप लगा था। अब इस मामले में लता ने अपना बयान दिया है। उनके इस बयान के काफी मतलब निकाले जा रहे हैं। आईये जानते हैं आखिर क्या मामला है और लता ने क्या बोला...

लता ने पैसो को लेकर दिया बड़ा बयान (Rajinikanth Wife Latha)
लता ने पूरे मामले पर कहा कि ‘मेरे लिए यह बेहद अपमान की बात है, ये वो कीमत है जो सेलिब्रेटी होने के नाते हमे चुकानी पड़ती है। भले ही मामला बड़ा न हो, लेकिन कई बार बड़ा बन जाता है। कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है, मेरा पैसे से कोई लेना-देना नहीं है।’

बता दें, 10 करोड़ रुपए का जो निवेश किया था उसमें लता रजनीकांत गारंटर थीं और उन्होंने अपने हस्ताक्षर भी किए थे। जिसको लेकर लता पर आरोप है कि उन्होंने प्रोडेक्शन कंपनी को उनका हक नहीं दिया। वहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2022 में इस मामले में लता को राहत दी थी, लेकिन कुछ समय बाद सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनके खिलाफ लगी चार धाराओं को फिर से बहाल कर दिया गया।