25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंसर बोर्ड से फिल्म पास कराने के लिए विशाल को देने पड़े साढ़े 6 लाख, एक्टर ने वीडियो बनाकर PM मोदी से मांगी मदद

Vishal alleges corruption in CBFC: विशाल ने वीडियो बनाते हुए रिश्वत के पैसे जिन खातों में गए हैं, उनकी भी जानकारी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 29 Sep 2023, 9:35 AM IST

vishal

एक्टर विशाल

Actor Vishal alleges Corruption in CBFC: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विशाल ने सेंसर बोर्ड में फिल्म सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाया है। विशाल ने अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' के हिंदी वर्जन की रिलीज के सर्टिफिकेट के लिए 6.5 लाख की रिश्वत देने की बात कही है। उन्होंने मुंबई ऑफिस के लोगों के जिन खातों में ये पैसा भेजा गया, उनकी जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी है। विशाल ने एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से इसका संज्ञान लेने की अपील की है। विशाल की फिल्म 'मार्क एंटनी' का हिंदी वर्जन 28 सितंबर को रिलीज हुआ है।

करियर में पहली बार देखा ऐसा करप्शन: विशाल
विशाल ने इस पर अपने बयान नें कहा है, 'भ्रष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना ठीक है। लेकिन असल जिंदगी में नहीं। खासकर सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की हद है। CBFC मुंबई कार्यालय में तो बुरा हाल है। मेरी फिल्म मार्क एंटोनी के हिंदी वर्जन के सर्टिफिकेट के लिए 6.5 लाख मुझे देने पड़े। 3 लाख स्क्रीनिंग के लिए और सर्टिफिकेट के लिए 3.5 लाख रिश्वत दी है। अपने करियर में पहली बार इस स्थिति का सामना करना पड़ा है। फिल्म रिलीज करने के लिए रिश्वत देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

विशाल ने आगे कहा है कि मैं इसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मेरे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में ला रहा हूं। ऐसा मैं अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे फिल्म निर्माताओं के लिए कर रहा हूं, ताकि किसी और की मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट ना चढ़े।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग