
नित्या मेनन कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Actress Nithya Menen: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस नित्या मेनन ने उन सभी रिपोर्ट को नकार दिया है, जिनमें दावा किया गया है कि उनका एक तमिल एक्टर ने हैरेसमेंट किया। कई सोशल मीडिया अकाउंट से एक रिपोर्ट शेयर की गई है। इसमें कहा गया है कि नित्या मेनन को एक तमिल अभिनेता ने परेशान किया है। इन रिपोर्ट के वायरल होने के बाद नित्या ने इस पर सफाई दी है।
नित्या के नाम से जो बयान चल रहा है, उसमें उनके हवाले से कहा गया है कि तेलुगु इंडस्ट्री में मुझे कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन तमिल इंडस्ट्री में मुझे बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक तमिल हीरो ने मुझे बहुत परेशान किया।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर कल 'ट्रिपल क्लैश', कंगना की 'चंद्रमुखी 2' को दो बड़ी फिल्में देंगी टक्कर
नित्या की ओर से इस पर सफाई दी है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन ने नित्या का बयान साझा किया है। जिसमें नित्या ने कहा है कि उनके बारे में चल रही खबरें निराधार हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
Updated on:
27 Sep 2023, 11:02 AM IST
Published on:
27 Sep 2023, 11:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.