4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्यारन एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड से करवाई भाई की हत्या, अधजले शव की खुली थी आंखे, पुलिस भी रह गई थी सन्न

भाई और बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है। यह रिश्ता केवल खून का ही नहीं, बल्कि हंसी-मजाक, नोकझोंक वाला होता है। लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता कि एक बहन अपने ही भाई का खून करवा सकती है। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसने अपने भाई की हत्या अपने बॉयफ्रेंड से करवाई और प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके भाई का सिर धड़ से अलग किया था और लाश के टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दिए थे।

3 min read
Google source verification
Actress shanaya Katwe murder her brother

एक्ट्रेस शनाया काटवे की एक्स से ली गई तस्वीर

Famous Actress killed Brother: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी की एक्ट्रेस फिल्मों में जितनी ग्लैमरस दिखती थीं असल जिंदगी में एक कातिल हो सकती है यह कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन कन्नड़ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रही शनाया काटवे ने प्यार की खातिर अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया था। यह मामला साल 2021 का है, जिसने कर्नाटक में सनसनी मचा दी थी। जंगल में पुलिस को एक लाश मिली थी जो शनाया के भाई की थी।

जंगल में मिला था कटा हुआ सिर (Actress shanaya Katwe Killed Borther)

इस भयानक हत्या का खुलासा उस समय हुआ। जब हुबली के एक जंगल में पॉलिथीन बैग मिला। जिसमें एक अधजला और कटा हुआ सिर पड़ा था, उसकी आंखें खुली हुई थीं, मानो वह आखिरी सांस तक अपने कातिलों को देख रहा था। इस भयानक दृश्य ने पुलिस को तुरंत सतर्क कर दिया था। पुलिस ने आनन-फानन में मामले की जांच शुरू की, तो आसपास एक कुएं में शरीर का धड़ पड़ा था और बाकी टुकड़े भी बिखरे पड़े थे।

राकेश की पहचान DNA टेस्ट से हुई (Actress shanaya Katwe Brother Rakesh)

शुरुआती जांच में लाश की पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा था, लेकिन हुबली में राकेश काटवे के लापता होने की रिपोर्ट ने पुलिस को सही रास्ता दिखाया। एक्ट्रेस का भाई राकेश एक बार में हाउसकीपर का काम करता था। जब पुलिस ने उसके परिवार को बुलाकर शव के टुकड़ों की पहचान करवाई, तो DNA टेस्ट से यह पुष्टि हो गई कि यह लाश राकेश की ही थी।

क्यों की गई हत्या?

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की और धीरे-धीरे कड़ी शनाया से जुड़ने लगी। पुलिस ने शनाया से पूछताछ की और शनाया ने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि वह एक रियल एस्टेट एजेंट नियाज अहमद से प्यार करती थी। लेकिन उसके भाई राकेश को वो रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि नियाज मुस्लिम था। राकेश को लगता था कि यह रिश्ता शनाया के करियर और परिवार की इज्जत दोनों को बर्बाद कर सकता है। उसने शनाया को कई बार चेतावनी दी और इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा। जब शनाया नहीं मानी, तो राकेश ने परिवार के बाकी सदस्यों को इस बारे में बता दिया, जिससे घर में परेशानियां बढ़ गई थीं।

भाई को मारने के लिए रखी थी पार्टी

शनाया और नियाज ने मिलकर राकेश को रास्ते से हटाने का एक प्लान बनाया। 9 अप्रैल, 2021 को शनाया ने एक पार्टी रखी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। राकेश घर पर ही रुक गया था, उसी रात, नियाज और उसके दोस्तों ने राकेश के घर पहुंचकर उसकी पहले गला घोंटकर हत्या की, फिर लाश के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके।

एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार

पुलिस ने सबसे पहले नियाज और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद शनाया का नाम सामने आया और पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इस खबर ने आम जनता के साथ ही इंडस्ट्री में भी भूचाल ला दिया था। शनाया को बाद में जमानत मिल गई, लेकिन यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है।