
Aishwaryaa Rajinikanth And Dhanush
फेमस सिंगर सुचित्रा (Suchithra) ने दावा किया है कि ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष रिश्ते में एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे और उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर थे। सुचित्रा ने ऐश्वर्या को एक बुरी मां तक बता दिया।
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2022 में अपनी शादी खत्म करके अलग होने का फैसला किया और तलाक की अर्जी दी। दोनों के इस फैसले से परिवार के साथ फैंस भी परेशान हो गए थे। हालांकि ऐश्वर्या और धनुष के तलाक की वजह सामने नहीं आई और दोनों ने ही इस बारे में कोई बात नहीं की।
अब मशहूर सिंगर सुचित्रा (Suchithra) ने कुछ चौंका देने वाला खुलासा किया है। सुचित्रा का ऐसा दावा है कि धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के दौरान एक-दूसरे को धोखा दिया है। दोनों ही एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे और वो एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में थे।
सुचित्रा (Suchithra) ने यहां तक कहा कि दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे होने के बावजूद भी ऐश्वर्या और धनुष दूसरे लोगों के साथ डेट पर जाया करते थे। एक और खुलासा करते हुए सुचित्रा ने ऐश्वर्या को खराब मां बताया और कहा कि सिर्फ धनुष ही पिता का फर्ज निभा रहे हैं। सिंगर सुचित्रा और धनुष के बीच पिछले कई साल से रिश्ते अच्छे नहीं थे।
Updated on:
14 May 2024 12:34 pm
Published on:
14 May 2024 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
