24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Allu Arjun Birthday Special: 5 फिल्में जिन्होंने अल्लू अर्जुन को बनाया पैन इंडिया स्टार, पांचवी मूवी ने बॉक्स पर मचाया था धमाका

अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन को और खास बनाने उनकी अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 का टीजर भी आ रहा है। आज हम आपको अल्लू की उन 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने उनको पैन इंडिया स्टार बना दिया। आइए देखते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Apr 08, 2024

arya_.jpg

इस लिस्ट में सबसे पहली मूवी है ‘आर्य’। 2004 में आई ये मूवी महज चार करोड़ के बजट में बनी थी। लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का सीक्वल 'आर्य 2' साल 2009 में रिलीज हुआ।    

julayi.jpg

जुलायी 'जुलायी' एक एक्शन कॉमेडी मूवी है जिसमें अल्लू ने 'रवि' नारायण का रोल किया था। इस मूवी में सोनू सूद भी एक खास किरदार में दिखे थे। दोनों के कॉम्बो की खूब तारीफ हुई थी। ‘जुलायी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा।

son_of_satyamurthy.jpg

सन ऑफ सत्यमूर्ति 'सन ऑफ सत्यमूर्ति' में अल्लू अर्जुन का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। मूवी में अल्लू अर्जुन ने एक अरबपति के सबसे छोटे बेटे विराज आनंद का रोल किया था। पिता की मौत के बाद विराज जिस तरह से अपनी विरासत बचाता है उसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ रुपये के आस पास रहा है। ये फिल्म अल्लू अर्जुन के लिए जबरदस्त रही।

pushpa.jpg

पुष्पा: द राइजअल्लू अर्जुन की मूवी 'पुष्पा: द राइज- पार्ट वन' ना केवल तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनी बल्कि पैन इंडिया लेवल पर मूवी ने धमाकेदार कमाई की। मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 375 करोड़ के आस पास का रहा। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने चंदन की तस्करी वाले मजदूर पुष्पा राज का किरदार निभाया है।