
Pushpa 2 New Poster: ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म है। दिलचस्प बात ये है कि फ़िल्म अब अपनी रिलीज़ से सिर्फ़ 75 दिन दूर है, और जल्द ही दुनिया पुष्पा और उनके बेमिसाल जलवे को बड़े पर्दे पर देखेगी।
पुष्पा 2: द रूल के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक रोमांचक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वे पुष्पराज के रूप में नज़र आ रहे हैं, जिसमें उनका सिग्नेचर स्वैग साफ़ झलक रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- '75 दिन में दुनिया को पुष्पा और उनकी बेमिसाल आभा को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। #पुष्पा 2 द रूल भारतीय सिनेमा में एक अभूतपूर्व अध्याय लिखेगी।'
पुष्पा 2: द रूल 06 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत टी सीरीज का है।
फिल्म में जगदीश प्रताप बंदर, राव रमेश और अनसूया भारद्वाज जैसे सितारे भी हैं। सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
Published on:
23 Sept 2024 03:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
