23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर ‘डेविड वॉर्नर’ को अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट वायरल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ जन्मदिन की खास अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर को बधाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 27 Oct 2024, 7:49 PM IST

David Warner Allu Arjun

David Warner Allu Arjun

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर रविवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। वॉर्नर को उनके प्रशंसकों के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है। वॉर्नर का जन्म 27 अक्टूबर 1986 को हुआ था।

अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज’ का इंतजार कर रहे अल्लू अर्जुन ने ‘भाई’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। रविवार को ‘पुष्पा’ ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में डेविड की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर पर लिखा ‘मेरे भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं’।

डेविड वॉर्नर भारतीय फिल्मों के प्रशंसक हैं और वह अल्लू अर्जुन की फिल्मों को भी काफी पसंद करते हैं। वॉर्नर की गिनती मनोरंजक क्रिकेटरों में की जाती है। वह अक्सर अपने मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का 'श्रीवल्ली' हुक-स्टेप भी किया था।

संन्यास से वापस आकर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार डेविड वार्नर

डेविड वार्नर ने हाल ही में मजाक में कहा था कि वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए संन्यास से वापस आकर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस बात को स्पष्ट तौर पर नकार दिया था कि वार्नर के पास टेस्ट क्रिकेट में वापसी के कोई चांस हैं।

इस बीच अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा 2: द रूल' की बात करें तो बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अब 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। 'पुष्पा 2' 2021 की हिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त सफल हुई थी। फिल्म 'पुष्पा 2' से पहले विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित 'छावा' भारतीय योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रश्मिका मंदाना अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं।

यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, बदसलूकी के बाद लोगों से हुआ झगड़ा, और फिर…

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग