Anushka Shetty Photos Viral:'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी को भला कौन भूल सकता है। वो बड़ी बड़ी आंखे, चंचल अदाएं और प्यारी सी मुस्कान के आज भी लोग कायल हैं, लेकिन एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो ने सभी को हैरान कर दिया है। उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है।
Anushka Shetty Photos Viral: एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' में एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी पर हजारों लोगों की निगाहें टिक गई थीं। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी सुंदरता के कायल हो गए थे। चाहे वो फिल्म में उनकी तलवारबाजी हो या सफेद कलर के कपड़े के पीछे से उनकी पहली झलक दोनों ही तस्वीरें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। वहीं, अब अनुष्का की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। वो समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अदाकारा को हुआ क्या है। इन तस्वीरों देख जहां कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ उन्हें इसपर ट्रोल भी कर रहे हैं।
हाल ही में अभिनेत्री को महाशिवरात्रि पर बेंगलुरु के एक मंदिर में अपनी मां के साथ सफेद सलवार कमीज पहने स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें कैमरे में कैद की गईं जो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
इसमें एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन को देख जहां फैंस शॉक्ड हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। तस्वीरों में अनुष्का का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। अनुष्का पहले से काफी ओवर वेट नजर आ रही हैं। उनका चेहरा भी काफी भरा-भरा लग रहा है, लोगों को उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म 'साइज जीरो' के लिए अनुष्का ने वजन तो बढ़ाया है लेकिन घटा नहीं पा रही हैं तो कुछ का कहना है कि उन्हें कुछ हेल्थ से जुड़ी परेशानी है। अनुष्का की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बुरा लग रहा है, प्लीज थोड़ा स्लिम हो जाओ। हम चाहते हैं आप ज्यादा से ज्यादा फिल्में करो।'
एक ने कहा, 'अनुष्का शेट्टी और इलियाना दोनों ही फेवरेट हैं और दोनों ही मोटी हो गई हैं।'
यह भी पढ़ें- छोटे नवाब के बर्थडे पर रखी गई ग्रैंड पार्टी
एक फैन ने अनुष्का के सपोर्ट में लिखा, 'वह योगा इंस्ट्रक्टर है तो उन्हें फिटनेस और हेल्थ के बारे में मत सिखाओ। तुम लोगों को महिलाओं के शरीर के बारे में 1 प्रतिशत भी जानकारी नहीं है।'
अनुष्का शेट्टी एक योगा टीचर रही हैं और फिर फिल्मों में आई, जहां उन्होंने एक स्टार हीरोइन के रूप में अपनी क्षमता दिखाई है। वर्कफ्रंट की बात करें को जल्द ही एक्ट्रेस Naveen Polishetty और Koushik Mahata के साथ एक फिल्म नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- कपिल के शो पर अक्षय कुमार ने उड़ाई कॉमेडियन की धज्जी