9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 साल बड़े एक्टर के साथ जुड़ा था नाम, क्या अब Avika Gor ने कर ली शादी, जानिए एक्ट्रेस का रिएक्शन

Avika Gor: बालिका वधु फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने अपनी शादी के बारे में बात की है। क्या सच में एक्ट्रेस ने शादी कर ली है?

2 min read
Google source verification
Balika Vadhu Fame Avika Gor Married To milind chandwani Actress reveals truth

Balika Vadhu Fame Avika Gor Married: एक्ट्रेस अविका गौर टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ (Balika Vadhu) में आनंदी का रोल निभाने के लिए आज भी जानी जाती हैं। अब ये फिल्मों में काम कर रही हैं। खबर आई है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन भी आ गया है। एक्ट्रेस ने हर्ष लिम्बाचिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह शादी कर चुकी हैं। मगर यहां एक ट्विस्ट है।

यह भी पढ़ें: ‘बालिका वधु’ की ‘आनंदी’ हो गई हैं बहुत ही ग्लैमरस, 19 साल बड़े एक्टर के साथ जुड़ा नाम, अब इन्हें कर रही डेट

अविका गौर कई सालों से रोडीज फेम मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) को डेट कर रही हैं। 2020 में अविका और मिलिंद ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अविका ने बताया कि वो मन ही मन बॉयफ्रेंड से शादी कर चुकी हैं। 

क्या हो गई है अविका गौर की शादी?

अविका गौर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने ये फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया है। 6 महीने तक फ्रेंड जोन में रहने के बाद मिलिंद ने उनको प्रपोज किया था। वो तभी उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन मिलिंद ने उन्हें अपना पूरा समय लेने को कहा।

यह भी पढ़ें: ‘बालिका वधु’ की आनंदी ने इस फेमस क्रिकेटर के साथ लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

अविका गौर ने कहा, 'मैं तो चाहती हूं कि मैं आज ही मिलिंद से शादी कर लूं। लेकिन मिलिंद कहते हैं कि उनकी और मेरी उम्र में काफी फर्क है और मैं उस हिसाब से अपना पूरा टाइम लूं और बाद में शादी के बारे में सोचूं।' इससे साफ है कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है मगर वो शादी करना चाहती हैं मिलिंद से। 

अविका गौर रिलेशनशिप

आपको बता दें कि अविका नाम 18 साल बड़े हीरो (मनीष रायशिंघन) से जुड़ा था। तब यहां तक अफवाह थी कि दोनों ने शादी कर ली है और अविका प्रेग्नेंट भी हैं। मगर ये खबर सिर्फ एक अफवाह मात्र साबित हुई। 

अविका गौर की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्लडी इश्क’ (Bloody Ishq) में वर्धन पुरी, श्याम किशोर और अन्य कलाकारों के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म 26 जुलाई 2024 को Disney+Hotstar पर रिलीज होगी।