11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार सांसद चुनी गई ये यंग एक्ट्रेसेस, टाइट जीन्स-शर्ट पहन पहुंची संसद भवन, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

मिमी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के जाधवपुर लोकसभा सीट से चुनाव में जीत हासिल की और नुसरत जहां ने बसीरहाट लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

May 29, 2019

पहली बार सांसद चुनी गई ये यंग एक्ट्रेसेस, टाइट जीन्स-शर्ट पहन पहुंची संसद भवन, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

पहली बार सांसद चुनी गई ये यंग एक्ट्रेसेस, टाइट जीन्स-शर्ट पहन पहुंची संसद भवन, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Lok Sabha Election 2019 में इस बार सिनेमा जगत के कई पॉपुलर चेहरे चुनावी मैदान में उतरे। इस बीच कुछ ने जीत हासिल की तो कुछ ने हार। ऐसे में दो एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने इस बार का चुनाव अपने नाम किया है। उनकी चुनाव जीतने से ज्यादा इस वक्त वह अपनी तस्वीरों को लेकर वायरल हो रही हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) के टिकट पर इस लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की और सांसद बनीं।

एक्ट्रेसेस का नाम है- Mimi Chakraborty और Nusrat Jahan। मिमी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के जाधवपुर लोकसभा सीट से चुनाव में जीत हासिल की और नुसरत जहां ने बसीरहाट लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। हाल में दोनो अदाकाराएं जीन्स टाप पहनकर सांसद भवन पहुंची।

इस दौरान की उनकी तस्वीरें लागातार वायरल हो रही हैं। लोगों को उनका ये स्टाइल कुछ खास पसंद नहीं आया। इस बात पर लोग भड़क गए और लोगों ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसपर अब नुसरत का ट्वीट भी आया है। उन्होंने सभी ट्रोलर्स को इसपर जवाब दिया।

View this post on Instagram

Remember your dreams and fight for them🙏 #gratitude #Obliged

A post shared by Mimi (@mimichakraborty) on

बता दें मिमी चक्रवर्की का जन्म जलपाईगुड़ी में हुआ। मिमी बंगाली फिल्मों और टेलीवीजन जगत का जाना पहचाना नाम है। सिनेमा में आने से पहले वह मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।

वहीं, नुसरत जहां ने भी TMC के टिकट पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। नुसरत ने 'सोत्रू' से अपने फिल्मी कॅरियर का आगाज किया। उन्हें 'खिलाड़ी', 'अंकुश हजरा', 'सोंधे नमार आगे' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।