
9 करोड़ से अधिक लोगों को पसंद आया यह वीडियो क्योंकि..........
भोजपुरी एक्टर पवनसिंह और अक्षरा सिंह के वीडियो सांग 'ऐ राजा चलो पिपरवा का तरवा, सारा काम हो जाई' 9 करोड़ से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है। इन दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन कुछ समय पहले दोनों में हुई अनबन के कारण फैंस काफी मायूस हो गए थे। पवन सिंह खतरनाक स्टंट करने के कारण भोजपुरी फिल्मी जगत में काफी मशहूर हैं।
सोशयल मीडिया पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फिल्म 'त्रिदेव' का सांग चलो पिपरवा के तरवा ने धूम मचा रखी है। दोनों को आखिरी बार भोजपुरी फिल्म 'मां तूझे सलाम' में देखा गया था। चार साल पहले 2016 से पवन और अक्षरा का सांग लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ है। जिसकी डिमांड अभी भी बनी है। आज भी दर्शक इस सांग को उत्साह से देखते हैं। इस गाने को अब तक 9 करोड़ 77 लाख 82 हजार 704 बार देखा जा चुका है।
सिनेमाघरों में आज तक छाई है 'शेर सिंह'
पवन सिंह की हालही में आई भोजपुरी फिल्म 'शेर सिंह' अब तक बॉक्स ऑफिस पर छाई है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने वाले दर्शकों की अभी तक भीड़ नजर आती है। क्योंकि वे रोमांटिक होने के साथ ही एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते नजर आते है। जिसे युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उनकी शेर के साथ लड़ाई ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया है।
Published on:
09 Feb 2020 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
