20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 का बड़ा अपडेट, गाने की रिलीज डेट के साथ होगा बड़ा धमाका

Pushpa 2 Update: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ पर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म के मेकर्स टीजर रिलीज करने के बाद इसके पहले गाने का प्रोमो रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म ‘पुष्पा 2’ के पहले गाने का नाम 'पुष्पा पुष्पा' है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Apr 24, 2024

pushpa 2 update

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का गाना रिलीज

Pushpa 2 Update: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। इस फिल्म के टीजर के बाद मेकर्स पहले गाने के प्रोमो को रिलीज करने जा रहे हैं। 'पुष्पा 2' के पहले गाने का नाम 'पुष्पा पुष्पा' है। 'पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर मेकर्स ने एक्स पर खुलासा किया कि फिल्म के पहले गाने 'पुष्पा पुष्पा' के प्रोमो को जल्द ही जारी किया जाएगा। आइए बताते हैं की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के गाने का प्रोमो कब रिलीज किया जायेगा।

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का गाना कब होगा रिलीज

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' है। इस गाने के प्रोमो की रिलीज डेट मेकर्स ने अनाउंस कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, 'पुष्पा पुष्पा' का प्रोमो 24 अप्रैल को शाम 4:05 बजे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने गाने की अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “दुनिया पुष्पा राज की तारीफ करेगी। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के पहले सिंगल गाने ‘पुष्पा पुष्पा’ का गीतात्मक प्रोमो कल शाम 4:05 बजे आएगा। यह फिल्म 15 अगस्त को अपने वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है।” 'पुष्पा 2: द रूल' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था।

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' कास्ट

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में फहद फासिल विलेन के रोल में हैं। रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में सुनील और अनसूया भारद्वाज भी हैं। इस फिल्म के गानों को देवी श्री प्रसाद ने कम्पोज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के एक गाने में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इस बात की ऑफिसियल जानकारी नहीं है। पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।