7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर जगमगाई चिरंजीवी की तस्वीर, पद्म विभूषण के बाद फैंस ने दी बधाई

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को उनके फैंस ने पद्म विभूषण मिलने के बाद अनोखे अंदाज में बधाई दी। उनकी तस्वीर को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

2 min read
Google source verification
Chiranjeevi picture put up in New York Times Square fans congratulated

साउथ एक्टर चिरंजीवी।

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को हाल ही में भारत सरकार द्वारा भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पद्म विभूषण मिलने के बाद चिरंजीवी ने कहा, ''यह खबर सुनने के बाद मैं निशब्द हो गया।'' उनके एक प्रशंसक ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर अभिनेता की तस्वीर लगाकर उन्हें बधाई दी। बिलबोर्ड पर उनकी छवि का एक वीडियो अब प्रशंसकों द्वारा इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट के साथ आशिकी लड़ा चुके इस एक्टर के साथ हुई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर किया हैरान करने वाला खुलासा

“…मेगास्टार चिरंजीवी गारू को बधाई”
फैंस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें चिरंजीवी की तस्वीर को टाइम्स स्क्वायर पर श्रीनिवास नायडू और टिम्मी चीडाला नामक फैंस का नाम भी दिख रहा है। तस्वीर में चिरंजीवी को सफेद 'पट्टू पंचा' सेट पहने देखा जा सकता है। बिलबोर्ड पर यह संदेश भी लिखा है “भारत का सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - पद्म विभूषण प्राप्त करने के लिए मेगास्टार चिरंजीवी गारू को बधाई।

कई अन्य सुपरस्टार ने दी बधाई
फैंस के अलावा जूनियर एनटीआर, ममूटी और महेश बाबू जैसी मशहूर हस्तियों ने भी अभिनेता को सम्मान मिलने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई दी। कुछ फिल्म निर्माताओं ने व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की, जबकि उनके परिवार - राम चरण, उपासना कोनिडेला, वरुण तेज, अल्लू अर्जुन और अन्य ने सोशल मीडिया पर प्यार भरे संदेश शेयर किए।

समाज सेवा में रहा है विशेष योगदान
चिरंजीवी को 2006 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। यह उनका दूसरा पद्म पुरस्कार है। चिरंजीवी को उनके मानवीय कार्यों के लिए भी जाना जाता है। साल 1998 में उन्होंने चिरंजीवी चैरिटेबल ट्रस्ट (सीसीटी) और चिरंजीवी ब्लड एंड आई बैंक की स्थापना की। यह राज्य का सबसे बड़ा रक्त और नेत्रदान प्राप्तकर्ता बन गया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के मजदूरों को कोविड-19 महामारी के बाद वापस उनके पैरों पर खड़े होने में मदद की।

160 से ज्यादा फिल्मों में किया है अभिनय
चिरंजीवी ने अपने दशकों लंबे करियर में तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ में 160 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें आखिरी बार मेहर रमेश की ‘भोला शंकर’ में देखा गया था जो तमिल फिल्म वेदालम की रीमेक थी। वह जल्द ही बिंबिसार के निर्देशक वशिष्ठ मल्लीदी के साथ ‘विश्वंभरा’ की शूटिंग करेंगे। निर्माताओं का लक्ष्य फिल्म को संक्रांति 2025 तक रिलीज करने का है।