
मच अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का नया पोस्टर जारी हुआ है, तब से नेटिजन्स दीपिका पादुकोण के लुक पर रिएक्ट कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण की तुलना किसी और से नहीं बल्कि फिल्म 'ड्यून' की एक्ट्रेस ज़ेंडया से की जा रही है। पोस्टर में दीपिका भूरे रंग के आउटफिट में खुले छोटे बालों में नजर आ रही हैं।
फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का नया पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। इसी पोस्टर में नजर आ रही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तुलना हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून' की एक्ट्रेस ज़ेंडया से की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लोग दीपिका के बारे में लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''गरीबों की ज़ेंडया।'' तो वहीं दूसरे ने लिखा, ''कल्कि पोस्टर में दीपिका का ज़ेंडायाफिकेशन।''
फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। यह फिल्म 27 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Updated on:
29 Apr 2024, 12:53 PM IST
Published on:
29 Apr 2024, 12:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.