7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Divya Spandana: दिव्या स्पंदना का नहीं हुआ निधन, फेक निकली खबर, तस्वीर शेयर कर बताया सच

Divya Spandana Death Rumour: कन्नड़ एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या का निधन हो गया है ये खबर फेक बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
divya_spandana_death_news_1.jpg

दिव्या स्पंदना का नहीं हुआ निधन

Divya Spandana Fake News: साउथ इंडस्ट्री जो अभी तक अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी के निधन से उभरा भी नहीं था वह मंगलवार को एक और शोक में डूब गया। जब खबरें आई की अभिनेत्री से नेता बनी राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना की मौत हो गई है। उन्हें हार्ट अटैक आया जिससे उनका निधन हो गया।

जिंदा है दिव्या स्पंदना
दिव्या स्पंदना की मौत की खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। हर कोई उनकी शांति के लिए प्रार्थना करने लगा। पर बुधवार को खबर आई कि वह जिंदा है और कल बेंगलुरू जा रही हैं।

दरअसल एक पत्रकार चित्रा सुब्रमण्यम ने दिव्या स्पंदना के निधन की खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वे एकदम स्वस्थ हैं। जर्नलिस्ट ने अपने दावे को पुख्ता करने के लिए एक्ट्रेस और नेता दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के साथ अपनी लेटेस्ट मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की है।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ बहुत टैलेंटेड और सज्जन महिला से मुलाकात अमेजिंग रही। दिव्या स्पंदना। जिनेवा में डिनर के लिए। हमने बेंगलुरु के प्रति अपने प्यार सहित कई चीजों के बारे में बात की।”

दिव्या स्पंदना करियर
29 नवंबर, 1982 को जन्मी दिव्या स्पंदना को ऑनस्क्रीन राम्या के नाम से पहचाना जाता है. वे एक टैलेंटेड इंडिय़न एक्ट्रेस और एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती हैं. उन्होंने कर्नाटक में मांड्या का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा में संसद सदस्य का सम्मानित पद संभाला. राम्या के शानदार करियर में मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा शामिल है. उन्होंने कई तमिल फिल्में की और अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत कई अवॉर्ड भी जीते. उन्हें साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, एक उदय पुरस्कार और एक कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.